OTT Movie: बॉलीवुड की सबसे डार्क थ्रिलर फिल्म, 7.3 है रेटिंग, लीड में नवाजुद्दीन और विकी कौशल, Web-series Hindi News


ओटीटी पर एक क्राइम थ्रिलर फिल्म स्ट्रीम कर रही है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विकी कौशल लीड रोल में हैं।

OTT Crime Thriller Movie: अगर आप ओटीटी पर सस्पेंस और क्राइम से भरपूर किसी ऐसी फिल्म की तलाश में हैं जो आपको अंदर तक झकझोर दे, तो अनुराग कश्यप की डायरेक्ट की गई ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है। खास बात ये है कि इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विकी कौशल हैं।

क्या है इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म का नाम?

इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म का नाम ‘रमन राघव 2.0’ (Raman Raghav 2.0) है। इंटरनेशनल मार्केट में ये फिल्म ‘साइको रमन’ नाम से मशहूर है। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।

Friday Release: 21 अगस्त के दिन आ रही हैं ये 6 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

क्या है इसकी कहानी?

यह फिल्म 1960 के दशक में मुंबई में दहशत फैलाने वाले खूंखार सीरियल किलर रमन राघव की कहानियों से प्रेरित है। फिल्म की कहानी एक चूहे-बिल्ली के खेल जैसी लगती है, लेकिन इसमें मोड़ तब आता है जब एक बेरहम किलर को एक नशीले और अनकंट्रोल्ड पुलिस अफसर से लगाव हो जाता है।

किसने निभाया है कौन-सा किरदार?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (साइको किलर ‘रमन’): लोहे की रॉड से बेकसूरों का कत्ल करने वाले साइको किलर का रोल निभाकर नवाज ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे।

9.4 रेटिंग वाली डॉक्यू-सीरीज, 15 अगस्त के दिन हुई है रिलीज, आपने देखी?

विकी कौशल (पुलिस अफसर ‘राघव’): विकी कौशल के करियर के शुरुआती दौर का यह सबसे डार्क और चैलेंजिंग रोल माना जाता है। फिल्म में वह एक ऐसे पुलिस वाले हैं जो खुद भारी ड्रग एडिक्ट हैं और अंदर से बेहद हिंसक हैं।

शोभिता धुलिपला का डेब्यू: इस फिल्म से शोभिता धुलिपला ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और अपनी छोटी, लेकिन असरदार भूमिका से सबका ध्यान खींचा था।

आने वाली हैं इमरान हाशमी की बैक-टू-बैक 4 फिल्में, 2 इसी साल होंगी रिलीज

क्यों देखनी चाहिए ये फिल्म?

फिल्म में एक डायलॉग है, ‘कानून की वजह से वर्दी वाला बच जाता है और बिना वर्दी वाला किलर बन जाता है।’ यही कड़वी सच्चाई इस थ्रिलर को बॉलीवुड की बाकी क्राइम फिल्मों से अलग बनाती है। अगर आप इस वीकेंड पर दिमाग घुमा देने वाला थ्रिलर ड्रामा देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट है। बड़ी बात ये है कि इसमें आपको विकी कौशल और नवाजुद्दीन का वो रूप देखने को मिलेगा जो आपने ‘धुरंधर’ और ‘एनिमल’ में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को देखा था।



Source link

Related posts

3 भारतीय फिल्मों का अकेले ही गणित बिगाड़ देगी ये हॉलीवुड मूवी, बॉक्स ऑफिस पर होगी कांटे की टक्कर

Hollywood Actor James Hendry Murdered

कंगना रनौत ने इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को बताया ‘ऑरिजनल फैशनिस्टा’; बचपन की फोटो शेयर कर बोलीं- ‘मैं भी मुरीद थी’ – Actor Politician Kangana Ranaut Calls Karisma Kapoor Original Fashionista Says She Worshipped Her In 90s