जाने-माने कॉमेडियन सुनील पाल अक्सर ऐसे बयान देते हुए नजर आते हैं जो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. सुनील अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखते रहते हैं. अब उन्होंने सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर गुस्सा जाहिर किया है. सुनील ने इस शो को गटर और दुनिया का सबसे कलंकित शो बताते हुए इसे बंद करने की मांग की है.
‘बिग बॉस’ पर बरसे सुनील पाल
सुनील पाल ने सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो ‘बिग बॉस’ पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके होस्ट और कंटेस्टेंट्स ट्रोल किए जाने के हकदार हैं. उन्होंने सलमान से इस शो को बंद करने की अपील भी की है. हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए सुनील पाल ने कहा, ‘बिग बॉस का कोई भी बंदा ट्रोल किए जाने का ही हकदार है. चाहें वह सलमान खान हों, या कोई प्रतिभागी हो.’
ये भी पढ़ें: 2 शादी कर चुके हैं ईशान खट्टर के पिता राजेश खट्टर, अक्षय-शाहरुख संग किया काम
बिग बॉस को बताया ‘कलंकित’ और ‘गटर’ शो
सुनील पाल यहीं नहीं रुके. आगे उन्होंने शो को गटर और कलंकित कह दिया. उन्होंने कहा कि बिग बॉस में छपरियों को स्टार बना दिया जाता है. सलमान खान 17 सालों से बिग बॉस नाम का ये संस्कारी शो कर रहे हैं. कॉमेडियन आगे कहते हैं, ‘भाईजान ये ‘गटर शो’ पहले बंद करो. एक से एक कांड वाले लड़के-लड़कियां वहां आते हैं. हर हर गंगे, सब के सब नंगे.’
बता दें कि हाल ही में ‘बिग बॉस’ के एक एपिसोड में सलमान खान ने खुद को ट्रोल करने वाले और कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग करने वालों को लताड़ लगाते हुए शो में अपनी टी-शर्ट और शर्ट उतार दी थी. इस मुद्दे पर सुनील ने कहा, ‘आप तो भैया सुविधा के हिसाब से बनियान और बयान बदलेंगे तो अच्छा नहीं लगेगा. सलमान भाई मान जाइए. इस तरह की बात आपको सूट नहीं करती. बिग बॉस दुनिया का सबसे ‘कलंकित’ शो है. सबसे ‘नालायक’ शो है.’
सलमान को हमने बनाया है
सुनील पाल ने सलमान खान पर कहा, ‘सलमान को हमने बनाया है, सलमान ने हमें नहीं बनाया है. सलमान आज स्टार हमारी सबकी वजह से है, जनता की वजह से है. हमने उनकी सैकड़ों फिल्में देखी हैं. सलमान खान इस बात को लेकर बुरा नहीं मानेंगे.’
ये भी पढ़ें: अमीरी की रेस से बाहर हुए जूही चावला और करण जौहर, M3M Hurun Rich List में बड़ा उलटफेर