Bigg Boss 20 Mahhi Vij Love Gill Fight: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। शो में टास्क के दौरान शुरू हुई बहस अब निजी जिंदगी तक पहुंचने लगी है। हाल ही में सामने आए एक प्रोमो में माही विज और लव गिल के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस दौरान माही ने लव को ‘होमब्रेकर’ कह दिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।
शो के आने वाले एपिसोड के प्रोमो में माही विज और लव गिल एक-दूसरे से भिड़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, एक टास्क के दौरान माही ने लव के लिए ‘होमब्रेकर’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इस बात से नाराज लव ने भी उन्हें जवाब दिया। बहस के दौरान माही ने लव से साफ कहा कि वह उनके तलाक के बारे में बात न करें।