बढ़ने लगा ठंड, गिरने लगा तापमान, सुबह देर तक कुहासे से घटी विजिविलिटी, आवागमन में परेशानी


.

जिले में अब ठंडक की आहट शुरू हो चुकी है। देर रात से सुबह आठ बजे तक सड़क व मोहल्लों में गहरा कुहासा लगा रहा। रात्री पहर से सुबह तक आवागमन में कमी देखी जा रही है। वाहन भी धुंध के कारण मेन लाइट जलाकर धीरे धीरे चलने को मजबूर है।

इस बीच महज तीन से चार मीटर ही सड़कें नजर आ रही है। इधर सुबह के समय अब लोग हल्के ऊनी वस्त्र का उपयोग करने लगे हैं, वहीं घरों का कूलर व पंखा बंद है। रात्री पहर ठंड के कारण अब लोग हल्के चादर का उपयोग करने लगे हैं। ओंस की बूंदों से धरती भींगने लगी है वहीं पेड़ पौधों से ओस की बूंदें टपकती नजर आ रही है। लगातार वायुमंडल की आर्द्रता में वृद्धि देखी जा रही है। मौसम वैज्ञानिक सह नोडल पदाधिकारी डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि अब कुहासे का आगमन हो चुका है। मौसम में आर्द्रता भी बढ़ गई है, ठंड में वृद्धि जारी है। बताया कि वर्तमान में न्यूनतम तापमान में 16 से 14 तक उतार चढ़ाव जारी रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। इसके साथ ही दिन के धूप में भी अब मीठापन आने लगा है। देर से धूप खिलेगी व संध्या से पहले ही खत्म हो जाएगी।

मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। जिससे लोग बीमार होने लगे हैं। इस मौसम में विशेषकर बच्चे व बुजुर्ग कफ कोल्ड से प्रभावित हो रहे हैं। सदर अस्पताल में इस दौरान प्रतिदिन 5 सौ से छह सौ के बीच मरीज पहुंचने लगे है। इसे लेकर हार्ट विशेषज्ञ डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि इस ठंड में विशेषकर बच्चों व बुजुर्ग अधिक प्रभावित होते हैं। ठंडक में सांस व हार्ट की बीमारियां सबसे अधिक प्रभावी होती है। सांस की बीमारियों में क्रॉनिक ऑबस्ट्रेक्टिव पल्मोनिक डिजीज (सीओपीडी) सबसे ज्यादा होती है, इसमें मरीजों को सांस लेने में परेशानी होती है। ब्लड प्रेशर की भी समस्याएं बढ़ती है। जिससे हार्ट अटैक की संभावना रहती है। यह कोरोनरी धमनी के बंद हो जाने की वजह से प्रभावी होती है। उन्होंने इसके समाधान को लेकर सीओपीडी के मरीज चिकित्सक के परामर्श के अनुसार नियमित दवाओं का सेवन करने की सलाह दी। इसके साथ ही चेस्ट फिजियोथेरेपी व नियमित कोलेस्ट्रॉल लेवल जांच कराने और हर हाल में धूम्रपान से परहेज रखने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने ऐसे मरीजों को अत्यधिक ठंड में बचने तथा ठंड में बाहर नहीं निकलने से परहेज करने पर बल दिया। लोगों को गर्म पानी व भाप लेने के साथ ही अनुलोम विलोम जैसे योगा करने की सलाह दी।



Source link

Related posts

Shamli News:25 दिन तक रोज सुबह दो घंटे आते थे ठगों के फोन – For 25 Days, Calls From Thugs Came Every Morning For Two Hours

Firozabad News:घर से तंबाकू लेने निकला युवक, सुबह निर्माणाधीन मकान के सामने मिला शव – A Young Man Left Home To Buy Tobacco; His Body Was Found The Next Morning In Front Of A House Under Construction

Bulandshahar News:सुबह की धुंध के साथ बढ़ने लगी ठंड, दिसंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज – The Cold Intensifies Alongside The Morning Mist; The Weather Pattern Is Set To Shift In December