Home Viralबहन की पीठ पर बीमार भाई…स्ट्रेचर नहीं मिला तो खुद उठाकर वार्ड तक ले गईं, सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना जिला अस्पताल का मामला – sister-carries-disabled-brother-stretcher-district-hospital-viral-video

बहन की पीठ पर बीमार भाई…स्ट्रेचर नहीं मिला तो खुद उठाकर वार्ड तक ले गईं, सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना जिला अस्पताल का मामला – sister-carries-disabled-brother-stretcher-district-hospital-viral-video

by BollywoodNewsAndMovie


गुना जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में एक महिला अपने दिव्यांग और बीमार भाई को पीठ पर लादकर वार्ड तक ले जाती दिखाई दे रही है। अस्पताल प्रबंधन ने स्ट्रेचर की कमी से इनकार करते हुए कहा है कि कई बार परिजन जल्दबाजी में खुद मरीज को उठाकर ले जाते हैं।

हाइलाइट्स

  • बीमार और दिव्यांग भाई को बहन ने पीठ पर लादकर वार्ड तक पहुंचाया
  • वीडियो वायरल होने के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
  • सिविल सर्जन बोले- स्ट्रेचर पर्याप्त हैं, जरूरत पर कर्मचारी मदद के लिए मौजूद
गुना जिला अस्पताल में लाचारी
गुना जिला अस्पताल में स्ट्रचर नहीं मिलने पर बीमार भाई को पीठ पर लाद कर ले जाती बहन
गुना: जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक महिला अपने दिव्यांग और गंभीर रूप से बीमार भाई को पीठ पर लादकर अस्पताल के गलियारे से वार्ड की ओर ले जाती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।