कर्नाटक वायरल वीडियो: सड़क पर वाहन चलाते समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी होता है। ट्रैफिक नियमों का पालन न करने से हादसे का खतरा बढ़ सकता है और वाहन में बैठे लोगों के साथ-साथ सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। खासकर बच्चों को वाहन पर असुरक्षित तरीके से बैठाना गंभीर चिंता का विषय है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कर्नाटक से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देख लोग सड़क सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन पर सवाल उठा रहे हैं।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दोपहिया वाहन चलाते हुए दिखाई दे रहा है, जिस पर उसके साथ कुल 6 बच्चे सवार हैं। इनमें से 5 बच्चे बाइक के पीछे लगी लोहे की टोकरी जैसी जगह में बैठे हैं, जबकि 1 बच्चा चालक के ठीक आगे बैठा हुआ नजर आ रहा है। बाइक चला रहे व्यक्ति ने हेलमेट पहना हुआ है, लेकिन बच्चों के लिए किसी तरह के सुरक्षा उपकरण, जैसे हेलमेट, दिखाई नहीं दे रहे हैं। बच्चों को इस तरह बाइक पर बैठाकर ले जाने के तरीके को लेकर सड़क सुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सवाल उठ रहे हैं।
देखें वीडियो-
Last night on the Mysuru–Nanjangud Road: a man carrying five children on a TVS XL two-wheeler, as if transporting a load of chickens.
It was Sunday, a busy weekend, and the Ooty main road. Is anyone concerned about the safety of these children?
Vehicle No.: KA 09 JU 1459
@CPMysuru @SPmysuru
#RoadSafety #ChildSafety #Mysuru #Nanjangud
— ಸನಾತನ (सनातन) (@sanatan_kannada) September 21, 2026
बच्चों के साथ जोखिम भरा सफर
सड़क सुरक्षा को लेकर वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसकी पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह वाकया मैसूरु-नंजनगुड रोड का है। इसमें शख्स TVS XL दोपहिया वाहन पर बच्चों को लेकर जाता दिख रहा है। पोस्ट के मुताबिक, वीडियो में दिख रही सड़क ऊटी जाने वाले रास्ते से जुडी हुई है, जो कि ज्यादातर व्यस्त रहती है। ऐसे में बच्चों के साथ चालक की लापरवाही भारी पड़ सकती है।
वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बच्चों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए सवाल उठाए, कि आखिर इतने बच्चों को इस तरह से दोपहिया वाहन पर ले जाने की इजाजत कैसे दी जा सकती है, वहीं कुछ लोगों ने इसे ट्रैफिक और वाहन नियमों का उल्लंघन बताया।
50 साल बाद पुराने क्लासमेट्स फिर बने स्कूल के बच्चे, यूनिफॉर्म और गले में बोतल के साथ लौटा बचपन
बच्चों की सुरक्षा या सुविधा?
सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो ने एक बार फिर सड़क पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिसे देख लोग यही पूछ रहे हैं कि, कुछ मिनटों की सुविधा के लिए बच्चों की सुरक्षा से समझौता आखिर कितना ठीक है ? फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह वीडियो किस समय रिकॉर्ड किया गया था और इस मामले में प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई हुई है या नहीं।