बाइक पर सिलेंडर रखकर ले जा रहा था शख्स, पुलिस ने खोलकर देखा तो उड़ गए होश, वीडियो हुआ वायरल – Viral Video Bihar Gopalganj Gas Cylinder Liquor Smuggling Busted


बिहार में 2016 से शराबबंदी लागू है। इसके बाद भी तस्कर शराब पहुंचाने के लिए नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। अब इस बीच एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। यहां पर शराब की तस्करी के लिए गैस सिलेंडर के भीतर ही छिपने की जगह बना दी गई। बाहर से दिखने में सिलेंडर सामान्य नजर आ रहा था, लेकिन जांच के दौरान उसके अंदर शराब छिपी मिली। 

कैसे हुआ पुलिस को शक?

बताया जा रहा कि पूरा मामला गोपालगंज का है। रिपोर्ट के मुताबिक, बाइक पर एक व्यक्ति गैस सिलेंडर लेकर जा रहा था। पहली नजर में सिलेंडर सामान्य दिख रहा है, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो उसके साथ छेड़छाड़ किए जाने का शक हुआ। इसके बाद सिलेंडर की जांच की गई। 

सिलेंडर के भीतर बनी थी ऐसी जगह

पुलिस ने जांच में देखा कि सिलेंडर को ऐसे काटकर तैयार किया गया था कि उसके अंदर शराब रखने की जगह बन जाए। बाहर से देखने पर यह बदलाव आसानी से नहीं दिख रहा था। पुलिस ने जब सिलेंडर को खोलकर देखा तो उसके भीतर शराब छिपाकर रखी थी। 

समुद्र के अंदर खुला छाता और फिर…, वैज्ञानिकों का अनोखा प्रयोग कर देगा हैरान

पुलिस का कहना है कि सिलेंडर के भीतर कुल 127 पीस देसी शराब रखी थी। अब इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स बाइक से कहीं जा रहा है। उसने उसके ऊपर सिलेंडर बांध रखी है और सिलेंडर को लाल कपड़े ठका हुआ।

सांप और नेवले की लड़ाई का खौफनाक वीडियो वायरल, इस बार पलट गया पूरा मामला, देखकर नहीं होगा यकीन

पुलिस ने कपड़ा हटाकर जांच करते हैं, तो उसके भीतर से शराब दिखाई देती हैं। उसके बाइक के सीट के नीचे भी शराब रख हुए हैं। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार में 2016 से शराबबंदी लागू है। इसके बाद ही शराब तस्करी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। 



Source link

Related posts

पिता और भाईयों पर टिकी है दुनिया, लड़कियों के नारे के जवाब में लड़के ने बनाया वीडियो, इंटरनेट पर हुआ वायरल – Delhi Women Safety Protest Men Response Viral Slogan

फैक्ट चेक: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट का नहीं, ये IIT दिल्ली के सांस्कृतिक समारोह का वीडियो है – cec gianesh kumar protest viral video iit delhi rendezvous fact check ntc dhrj

मेरठ:बच्चे के पैर में बंधी जंजीर, खोलने के लिए छटपटाता दिख रहा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू – Meerut: Child Seen Struggling To Free Leg From A Chain; Probe Launched After Video Goes Viral.