‘बाथरूम की इतनी इज्जत देख इमोशनल हो जाती हूं…’ जापान के Women वॉशरूम पर भारतीय महिला का रिएक्शन वायरल


जापान में रह रही भारतीय महिला अंकिता सहगल ने वहां के पब्लिक बाथरूम की सुविधाओं को लेकर एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। उन्होंने कहा कि जापान के लोग बाथरूम को इतना सम्मान देते हैं कि वे हर बार वॉशरूम में प्रवेश करते ही भावुक हो जाती हैं। छोटे से लेकर बड़े बाथरूम तक में महिलाओं, माताओं और बच्चों के लिए सोची-समझी सुविधाएं देखकर वे हैरान रह गईं। बता दें कि, अंकिता एक इंस्टाग्राम इंफ्लुंएसर हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 7 लाख 55 हजार फॉलोवर्स हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sahigal.ankita नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में अंकिता ने बताया कि, “मैं जापान में हूं और इन लोगों ने बाथरूम को इतना सम्मान दिया है कि मैं हर बार किसी भी वॉशरूम में घुसते ही भावुक हो जाती हूं। चाहे सबसे छोटा बाथरूम हो या सबसे बड़ा, कृपया देखिए। सबसे पहले, हर बाथरूम में मेकअप के लिए अलग सम्मान है। आपको मेकअप लगाने के लिए अलग काउंटर मिल जाएगा, भले ही वह छोटा ही क्यों न हो, लेकिन मिलेगा ही।” उन्होंने दिखाया कि कैसे सीमित जगह में भी महिलाओं के लिए शीशा और मेकअप काउंटर उपलब्ध हैं। 

बच्चों के लिए भी व्यवस्था 

उन्होंने बच्चों के साथ आने वाली माताओं के लिए व्यवस्था का जिक्र किया। वॉशरूम के अंदर ही एक छोटा सीट लगा होता है, जहां मां बच्चा बैठाकर आराम से अपनी जरूरतें पूरी कर सकती है। अंकिता ने कहा, “सभी माताओं के लिए जो बच्चों के साथ बाथरूम आई हैं, उनके लिए एक सीट है ताकि बच्चा आराम से बैठ सके। कितना सोच-समझकर बनाया गया है!” यह सुविधा विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए उपयोगी है जो छोटे बच्चों के साथ बाहर निकलती हैं। 

फ्लोर पर लगा चेंजिंग बोर्ड भी दिखाया 

वीडियो का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा था फर्श पर लगा एक चेंजिंग बोर्ड। अंकिता ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि यह डायपर बदलने के लिए है, लेकिन असल में यह कपड़े बदलने के लिए है। उन्होंने कहा, “अगली चीज देखकर दिमाग घूम जाएगा। मेरी नजर फर्श पर लगे इस चेंजिंग बोर्ड पर पड़ी। मैंने सोचा, इतने नीचे, फ्लश के पास डायपर कैसे बदला जाएगा? लेकिन नहीं! आप इस पर खड़े होकर अपने कपड़े बदल सकते हैं।” अगर फर्श गीला या गंदा हो तो भी इस बोर्ड पर खड़े होकर आसानी से कपड़े या जूते बदले जा सकते हैं। 

जापान का सबसे पसंदीदा हिस्सा

अंकिता ने भावुक होकर पूछा, “ये लोग हमारे बारे में इतना क्यों सोचते हैं? मैं समझ ही नहीं पाती। कोई देश अपने नागरिकों के बारे में इतना कैसे सोच सकता है? खासकर महिला नागरिकों के बारे में… हम तो इसके आदी नहीं हैं, है ना?” उनका कैप्शन था, “जापान का मेरा उनका सबसे पसंदीदा हिस्सा बाथरूम है!”  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बन गया। कई यूजर्स ने जापान की सोच की तारीफ की और कहा कि छोटी-छोटी सुविधाएं महिलाओं के प्रति सम्मान दर्शाती हैं। कुछ ने भारत में पब्लिक टॉयलेट्स की स्थिति से तुलना की और बेहतर व्यवस्था की मांग की। कई माताओं ने बच्चे के साथ बाहर निकलने की चुनौतियों का जिक्र करते हुए जापान की इन सुविधाओं को सराहा।  


गौरतलब है कि, इससे पहले 40 साल पुराने जापानी घर की खूबसूरती का वीडियो वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

साफ-सफाई से सुविधाओं तक..जापान का नजारा देखते ही भारतीय शख्स के उड़े होश, इस एक चीज से हुआ बेहद इंप्रेस





Source link

Related posts

Pilibhit News:वायरल फीवर के मरीज बढ़े, जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड तक तैयार नहीं – Rise In Viral Fever Patients; Even The Dengue Ward At The District Hospital Is Not Ready

Fact Check: साधु को थप्पड़ मारते पुलिसकर्मी के वीडियो में सांप्रदायिक एंगल नहीं, वायरल दावा गलत

‘कौन जाति हो?’ जमीन नापने पहुंचे लेखपाल ने पूछा सवाल, युवक को SC-ST एक्ट की धमकी का आरोप – hardoi land measurement lekhpal caste question sc st act threat video viral lclar