बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ होस्ट करते नजर आ रहे हैं. वहीं शो में वीकेंड के वार पर सलमान खान ने नेपोटिज्म पर बात की. इस दौरान उन्होंने कई बड़े एक्टर्स का नाम भी लिया.
शो में सलमान ने कंटेस्टेंट रीति तिवारी से कहा, ‘तुम मनोज तिवारी की बेटी हो. अब तक लोग यही कहते होंगे कि तुम उनकी बेटी हो, इसलिए तुम्हें पहचान मिली है. वो इतने बड़े एक्टर, सिंगर और पॉलिटिशियन हैं, इसलिए लोगों को लगता है कि तुम उनकी वजह से यहां हो. इसे नेपोटिज्म कहते हैं. लोग तो ये भी कहते हैं कि तुम्हें कोई जानता भी नहीं, फिर भी तुम यहां हो.’
सलमान खान ने की नेपोटिज्म पर बात
इसके बाद सलमान खान ने कहा कि पिता का नाम एंट्री तो दिला सकता है, लेकिन सक्सेस की गारंटी नहीं दे सकता. उन्होंने शो में कहा, ‘मेरे पिता एक राइटर हैं. वे फिल्म इंडस्ट्री में थे, लेकिन वे अपने परिवार में फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले पहले इंसान थे. वहां से मुझे मौका मिला, लेकिन मेरा स्ट्गल अलग था. मैं मॉडलिंग के जरिए इंडस्ट्री में आया.
लिया सनी देओल-अजय देवगन का नाम
मैंने अजय देवगन के पिता, वीरू देवगनजी के साथ बहुत काम किया है. वे एक फाइटर थे, फिर वे एक्शन डायरेक्टर बने, और अजय वहीं से आए.
सनी देओल, बॉबी देओल, जैकी, ऋतिक रोशन इन सभी में अपनी-अपनी खूबियां हैं. इसलिए आपके पिता की मेहनत आपको सिर्फ यहीं तक ला सकती है. उसके बाद ये आप पर डिपेंड करता है.’