बालों से जुएं निकालती दिखीं आम्रपाली दुबे, ‘बिग बॉस 20’ के घर से चुपके से किसी ने कर दिया वीडियो वायरल – bhojpuri actress amrapali dubey video from the bigg boss 20 house surfaced people said she has lice in her hair


आम्रपाली दुबे इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं और अब तक अच्छा परफॉर्म भी कर रही हैं। आते ही घर में उन्होंने माही विज से टक्कर ले लिया है और घर में अपनी दबंगई भी खूब दिखा रही है। इस वक्त शो से एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे घर वालों के साथ बैठकर बातचीत करती नजर आ रही हैं और इसी दौरान केमरे में कुछ ऐसा करती दिखीं कि अब लोग लगातार कॉमेंट करते दिख रहे हैं।
बालों से जुएं निकालती दिखीं आम्रपाली दुबे

इस वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आसिफ के साथ बैठकर बातें कर रही हैं। दोनों घर की पॉलिटिक्स डिस्कस करते दिख रहे हैं। इसी बीच आम्रपाली अपने बालों में हाथ फेरती दिख रही हैं जो कैमेरे में कैप्चर हो गया।

लोगों ने कहा- ये तो तसल्ली से बैठकर अपने जुएं निकाल रही हैं

वीडियो क्लिप में आम्रपाली को बालों में हाथ फेरते देखकर लोगों ने कहा है- ये बालों से जूं निकाल रही हैं। काफी लोगों ने लिखा है- इनकी बहुत वीडियो हैं जूं निकालते हुए। किसी ने उनका नाम आम्रपाली की जगह जुपाली रख दिया है। वहीं किसी ने कहा है- नारियल का तेल लगाएंगी तो होगा ही। वहीं एक ने कहा है- इसका असली रूप ये है और ये काजी को देख कर छी छी करती रहती हैं। किसी ने कहा है- तो ये जुएं लेकर आईं हैं अपने साथ बिग बॉस में। एक ने कहा- ये तो तसल्ली से बैठकर अपने जुएं निकाल रही हैं।

आम्रपाली ने कहा- उन्हें फुटेज की जरूरत नहीं, उनका काम है साथ

हालांकि यहां बता दें कि आम्रपाली पूरे गेम प्लान के साथ चल रही है और ऐसा लग रहा है कि वो इस घर में लंबे समय तक टिकने वाली हैं। अब तक आम्रपाली किचन का काम संभाल रही थीं लेकिन पिछले एपिसोड में उन्होंने इस काम से अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। लेटेस्ट एपिसोड में आम्रपाली ने लव गिल से चीखते हुए कहा था कि वो कोई फुटेज नहीं ले रहीं और उन्हें ऐसा करने की जरूरत भी नहीं है क्योंकि वो 20 साल से काम कर रही हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री के बदलाव पर बोली थीं आम्रपाली

वहीं हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री के बदलाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा था कि हाल के सालों में इंडस्ट्री में फीमेल-ओरिएंटेड कहानियां और फीमेल सुपरस्टार्स के कारण फिल्में ज्यादा सफल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अब लेखकों को मुश्किल किरदारों के लिए उन्हें पहली पसंद के तौर पर देखना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मुझे ये कहते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि हमारी इंडस्ट्री के नियम बदल गए हैं। अगर आप देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि पिछले तीन, साढ़े तीन साल, बल्कि चार-पांच साल से काफी महिला-प्रधान फिल्में बन रही हैं और वो अच्छा कर रही हैं। लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है।’

लेखक के बारे मेंपूजा सिंहपूजा सिंह साल 2022 से नवभारत टाइम्स के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं। वह एंटरटेनमेंट टीम के साथ हैं। पूजा को फिल्‍मों से अध‍िक सेलेब्‍स की निजी जिंदगी में ज्‍यादा रुचि है। वह इमोशनल और मोटिवेशनल स्‍टोरीज को प्रमुखता देती हैं। रीजनल फिल्‍मों और गानों में भी उनका इंटरेस्‍ट है।… और पढ़ें



Source link

Related posts

Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 के दूसरे हफ्ते में पहला इविक्शन, आसिफ, स्काऊट और रोहेद में से यह हुआ घर से बाहर | bigg boss 20 eviction rohed khan eliminated and became first contestant out in salman khan show

Bigg Boss 20 Eviction: वीकेंड का वार में यंग, स्‍काउट और आसिफ पर गिरी गाज, सलमान ने एक को किया ‘घर से बेघर’ – bigg boss 20 eviction rohed khan first contestant to get eliminated salman khan schools yung dsa scout op aasif khan

Mary Kom पर भड़कीं Uditi Singh, बोलीं- ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’, Mahhi Vij बोली