Bigg Boss 20: इस हफ्ते पूरा घर हुआ नॉमिनेट, सिर्फ एक खिलाड़ी सुरक्षित, बिग बॉस ने दी सख्त चेतावनी, Bigg-boss Hindi News


बिग बॉस हाउस में इस हफ्ते बहुत कुछ बदलता नजर आ सकता है। एक बार फिर घरवालों की वजह से ही पूरा घर नॉमिनेट हो चुका है।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का इस हफ्ते का नॉमिनेशन काफी दिलचस्प रहा है। एक तरफ जहां दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ घरवालों की जान हलक में अटकी पड़ी है। क्यों? वह इसलिए क्योंकि इस हफ्ते बिग बॉस में कोई एक-दो लोग नहीं, बल्कि पूरा घर ही नॉमिनेट हो गया है। यानि अगले हफ्ते के एविक्शन में वोटों की कमी के चलते किसी को भी घर का रास्ता दिखाया जा सकता है। लेकिन आखिर ऐसा हुआ क्या है? अगर दिवाली सेलिब्रेशन के चलते आपसे एपिसोड मिस हो गया है, तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते का जरूरी अपडेट।

कहां से हुई इस लफड़े की शुरुआत?

इस हफ्ते घर की कप्तान अरिश्फा खान थीं। जैसा कि बिग बॉस में होता है, अरिश्फा को नॉमिनेशन्स से छूट मिली हुई थी। अरिश्फा को एक खास पावर भी दी गई थी, जिसके चलते वह किसी एक खिलाड़ी को सीधे-सीधे नॉमिनेट कर सकती थीं। अरिश्फा ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए स्काउट ओपी को नॉमिनेट कर दिया। इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों को एक अजीब टास्क दिया। इसमें हर सदस्य अपने अलावा कप्तान अरिश्फा और स्कॉट को छोड़कर अधिकतम 8 लोगों को नॉमिनेट कर सकता था।

लेकिन फिर पूरा घर कैसे हुआ नॉमिनेट?

बिग बॉस के दिए टास्क में घरवालों ने खुलकर वोटिंग की और देखते ही देखते पूरा घर ही नॉमिनेट हो गया। कप्तान अरिश्फा और पहले से ही नॉमिनेट स्काउट के अलावा भी क्योंकि कई लोग बाकी थे। तो सभी ने एक दूसरे को वोट आउट कर दिया। बिग बॉस ने स्कॉउट, लव और कनिका को बार-बार घर के नियम तोड़ने के लिए फटकार लगाई। बिग बॉस ने साफ किया कि जानबूझकर नियम तोड़ना चिंताजनक है। नियमों को हल्के में लेने के लिए बिग बॉस ने तीनों के साथ-साथ पूरे घर के सदस्यों को आखिरी चेतावनी जारी की है।

इस वीकेंड कौन होगा एविक्शन का शिकार?

अब सबसे जरूरी सवाल उठता है, कि कौन इस हफ्ते एविक्शन का शिकार होगा? हर हफ्ते बिग बॉस पर पैनी नजर रखने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक टॉप 5 लिस्ट जारी करते हैं। इस लिस्ट में बताया जाता है कि कौन इस हफ्ते दर्शकों का फेवरिट रहा है। बीते हफ्ते में एक बार फिर काजी टॉप पर रहे और उनके अलावा भी स्काउट, लव और यंग जैसे खिलाड़ियों के नाम लिस्ट में रहे हैं। ऐसे में माना यह जा रहा है कि मनीष या फिर माही में कोई इस हफ्ते घर वापस जा सकता है। हालांकि इस सवाल का सही जवाब तो वीकेंड पर ही मिलेगा।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 के घर में होगा घमासान, अलार्म को लेकर भिड़ेंगे अरिश्फा-स्काउट, मनीष के लिए मुसीबत बनेगा मजाक

Bigg Boss 20: लव गिल ने फाइनली स्काउट संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, घरवाले ही नहीं सलमान खान भी हुए शॉक्ड!, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: ‘दुनिया कुछ भी कहे’ लव गिल ने स्काउट को दिया खास तोहफा, रिश्ते को लेकर कह दी ऐसी बात, सभी हुए शॉक