रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ 6 सितंबर को शुरू हुआ था और रविवार को शो का पहला वीकेंड का वार देखने को मिला। अब इसके नए नॉमिनेशन का प्रोमो सामने आया है, जिसमें बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला।
दरअसल, शो के प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन रूम में आते हैं और बिग बॉस उनसे वह दो नाम पूछते हैं, जिन्हें वह नॉमिनेट करना चाहते हैं। लेकिन इसके बाद 24×7 लाइव में दिखाया गया कि बिग बॉस ने बड़ा ट्विस्ट देते हुए पूरा नॉमिनेशन टास्क ही रद्द कर दिया।