मुरादाबाद: तेंदुए ने झोपड़ी में सो रहे दिव्यांग को बनाया निवाला, पैंथर के हमले में 12 दिन में तीसरी मौत


जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के बलिया गांव में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार रात तेंदुए ने गांव के बाहर झोपड़ीनुमा घर में सो रहे दिव्यांग जगराज को अपना निवाला बना लिया। तेंदुआ उसे घर से खींचकर बाहर ले गया और हमला कर मार डाला।

शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में दहशत फैल गई। बलिया में तेंदुए के हमले से यह तीसरी मौत होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है।

बलिया गांव में तेंदुए के हमले से तीसरी मौत

जगराज का घर गांव की आबादी से बाहर है। झोपड़ीनुमा घर में दरवाजा तक नहीं लगा था। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए की लगातार मौजूदगी के कारण परिवार को पहले से ही अनहोनी का डर बना रहता था। इसके बावजूद गरीबी और संसाधनों के अभाव में परिवार इसी असुरक्षित घर में रहने को मजबूर था। रात में तेंदुआ झोपड़ी के भीतर पहुंचा और जगराज को खींचकर बाहर ले गया।

घर के बाहर तक खिंचे मिले शव के निशान

तेंदुए ने जगराज के शरीर को बुरी तरह नोच डाला। उसकी पीठ का लगभग पूरा मांस तेंदुआ खा गया। सुबहक्षत-विक्षत शव देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे हमलों के बावजूद तेंदुए का खौफ खत्म नहीं हुआ है। लोग शाम होते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं और रात में खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं।

डीएफओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमें मौके पर भेजी गई हैं। तेंदुए की गतिविधि को ट्रैक करने के साथ उसे पकड़ने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।



Source link

Related posts

Ganesh Chaturthi 2026 | Ganpati Sthapana Shubh Muhurat & Puja Vidhi

Chamoli News:मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों को आवारा कुत्ते ने काटा, तीन दिन में 11 लोगों पर किया हमला – Chamoli: Stray Dog Bites Two People Out For Morning Walk 11 People Attacked In Three Days Schools Closed.

Prayagraj News: फाफामऊ में सुबह से शाम तक भीषण जाम, Prayagraj Hindi News