‘बिग बॉस 20’ के लेसेट्स एपिसोड में यंग डीएसए ने अपने रैप से घरवालों को एंटरटेन किया. इसके बाद किचन में खाने को लेकर बहस शुरू हुई. आम्रपाली अपनी पसंद की सब्जी बनाती हैं. इसे मैरी को दिक्कत होती है. फिर माही विज ने आकर मैरी कॉम से पूछा कि कुछ मदद चाहिए तो बताइए मैं कर देती हूं.
माही-आम्रपाली में झगड़ा
फिर माही खाने को लेकर बोलने लगती हैं. फिर आम्रपाली कहती हैं कि कोई भी किचन में आकर न बोले, जो काम कर रहा है बस वो ही बोलें. फिर माही बोलती हैं आप गलत मत बोलिए. इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ जाती है. आम्रपाली कहती हैं मैं आपसे बहस नहीं करना चाहती हूं. तो माही कहती हैं कि आप मेरे लिए एग्जिस्ट नहीं करती हैं. माही कहती हैं कि आम्रपाली फुटेज के लिए मरी जा रही हैं. वो आम्रपाली को चुगलखोर आंटी कहती हैं. इसके बाद सभी घरवाले आम्रपाली और माही विज को समझाते हैं. इसके बाद माही विज रोने लगती हैं.
ये भी पढ़ें- ‘किंग’ बॉक्स ऑफिस: अहान पांडे को पछाड़ेंगी सुहाना खान, बनेंगी पोस्ट कोविड हाइएस्ट ग्रॉसिंग स्टार किड?
#Mahi aur #Amrapali ki nok-jhok ne liya serious turn 😨
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par.#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/EEu44ViLvA
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 14, 2026
आम्रपाली दुबे हुईं इमोशनल
वहीं काजी तौकीर ने माही को बोला कि आप स्टार हैं किसी को फुटेज मत दो. जब आम्रपाली ये सुनती हैं तो कहती हैं कि मैं 15 साल से घर पर नहीं बैठी हूं. इसके बाद आम्रपाली भी रोने लगी हैं. वो इमोशनल हो जाती हैं. वो कहती हैं कि जब आप आर्टिस्ट हो आपको किसी और आर्टिस्ट को अपने टैलेंट का प्रूव देना पड़ता है तो बुरा लगता है. भोजपुरी के लोग देश की सरकार बना देते हैं, ये लोग मुझे स्टारडम की बात करेंगे.
अब घर में दो अलग-अलग ग्रुप बनते दिख रहे हैं.
अगले दिन आम्रपाली दुबे बोलती हैं कि मैं आपको एक किस्सा बताती हूं. रवि किशन और मनोज तिवारी ने एक फिल्म की थी. उस वक्त में दोनों के बीच में बनती नहीं थी. तो एक दिन ऐसा हुआ कि एक सीन की वजह से 6 घंटे तक शूटिंग रुकी रहती है. दोनों कहते हैं कि पहले पंच हम मारेंगे. फिर दिनेश जी बीच में आते हैं और मामले को सुलझाते हैं.
वहीं माही विज भी कनिका को अपनी करियर की जर्नी के बारे में बताती हैं. इसके बाद बिग बॉस कैप्टेंस टास्क अनाउंस करते हैं. कैप्टेंस की दावेदारी टास्क में कंटेस्टेंट्स के बीच में झगड़ होता है.
ये भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ ने बदली कंपोजर की किस्मत, बोले- जिन्होंने रिजेक्ट किया वो ऑफर दे रहे