बिग बॉस 20 के 16 कंटेस्टेंट्स, सलमान खान के शो में मैरी कॉम से लेकर माही विज तक, ईशा रिखी की भी हुई एंट्री, देखें लिस्ट



  1. Hindi News

  2. गैलरी

  3. मनोरंजन
  4. बिग बॉस 20 के 16 कंटेस्टेंट्स, सलमान खान के शो में मैरी कॉम से लेकर माही विज तक की हुई एंट्री, देखें लिस्ट

सलमान खान के साथ ‘बिग बॉस 20’ की वापसी हो गई है और इसी के साथ कंटेस्टेंट्स के नामों से भी पर्दा उठ चुका है। तो चलिए जानते हैं इस सीजन में किस-किस सेलिब्रिटी ने एंट्री ली है।

Published : Sep 06, 2026 11:39 pm IST,  Updated : Sep 06, 2026 11:39 pm IST

1/17

Image Source : Instagram/@jiohotstarreality

सलमान खान एक बार फिर अपने पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के साथ दर्शकों के बीच वापसी कर चुके हैं। सुपरस्टार एक बार फिर रियेलिटी शो में बतौर होस्ट दिखाई देंगे। वह इस बार बिग बॉस का 20वां सीजन वह होस्ट कर रहे हैं। हर साल जब इस शो के नए सीजन का आगाज होता है, दर्शकों के दिलों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जब से शो का ऐलान हुआ है, दर्शक ये जानने को बेताब हैं कि इस बार शो में कौन-कौन नजर आने वाला है और इस राज से अब पर्दा हट चुका है। टीवी एक्ट्रेस माही विज से लेकर रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी तक ने इस चर्चित रियेलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। चलिए इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स पर एक नजर डालते हैं।

2/17

Image Source : Instagram/@jiohotstarreality

कनिका मान- टीवी एक्ट्रेस कनिका मान ने शो में बतौर पहली कंटेस्टेंट एंट्री ली। कनिका बीते 10 साल से छोटे पर्दे पर अपनी धाक जमाए हुए हैं और एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ में भी नजर आ चुकी हैं। 32 साल की कनिका ने 2016 में ‘बढ़ो बहू’ से डेब्यू किया था और ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। कनिका ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में भी नजर आ चुकी हैं।

3/17

Image Source : Instagram/@jiohotstarreality

आसिफ खान- ‘पंचायत’ के दामाद जी उर्फ आसिफ खान ने सलमान खान के शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। आसिफ खान ‘पंचायत’ के अलावा ‘पाताल लोक’, ‘जामताड़ा’ जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं और ‘भूतनी’ और ‘ककुड़ा’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। आसिफ एक एक्टर के अलावा बतौर कास्टिंग डायरेक्टर भी काम कर चुके हैं। आसिफ को ‘पंचायत’ वेब सीरीज में ‘नाराज दामाद’ और ‘गजब बेइज्‍जती है’ जैसे डायलॉग ने खूब मशहूर किया। वह हाल ही तापसी पन्‍नू की फिल्‍म ‘गांधारी’ में भी नजर आए हैं।

4/17

Image Source : Instagram/@jiohotstarreality

काजी तौकीर- सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के विनर, सिंगर काजी तौकीर ने भी बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। वह 41 साल के हैं और श्रीनगर, जम्‍मू और कश्‍मीर के रहने वाले हैं। वह ‘फैंटम’ फिल्‍म के गाने ‘अफगान जलेबी’ में कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे।

5/17

Image Source : Instagram/@jiohotstarreality

ईशा रिखी- पंजाबी एक्ट्रेस और रैपर बादशाह की पूर्व पत्‍नी ईशा रिखी ने भी ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री ली है। ईशा पिछले कुछ दिनों से बादशाह के साथ अपने तनावपूर्ण रिश्ते को लेकर चर्चा में थीं और 5 दिन पहले ही उन्होंने अपने अलगाव का ऐलान किया था। शादी के पांच महीने में ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। ईशा रिखी की बात करें तो वह एक एक्ट्रेस हैं और पंजाबी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

6/17

Image Source : Instagram/@jiohotstarreality

आम्रपाली दुबे- भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ने भी ‘बिग बॉस 20’ में हिस्‍सा लिया है। ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ उनकी हौसला आफजाई करते दिखे। बता दें, आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं और एक समय पर हिंदी टेलीविजन का भी जाना-माना नाम रही हैं। हाल ही में वह भोजपुरी रियेलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में भी नजर आई थीं।

7/17

Image Source : Instagram/@jiohotstarreality

रोहेद खान- ऑस्ट्रियाई एक्टर और मॉडल Rohed Khan भी सलमान खान के शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। वह अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्‍म ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सरजमीन’ और ‘तेजस’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं। बॉलीवुड के अलावा वह इंटरनेशनल सिनेमा में भी काम कर चुके हैं।

8/17

Image Source : Instagram/@jiohotstarreality

लव गिल- पंजाबी एक्ट्रेस लवप्रीत कौर गिल उर्फ लव गिल ने भी शो में एंट्री ली है। लव गिल पंजाबी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। वह एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल और सोशल मीडिया इंन्‍फ्लुएंसर भी हैं। लव को पहला बड़ा ब्रेक सिंगर करण औजला के ‘फैक्ट्स’ से मिला और वह ‘तू पतंग मैं डोर’ में लीड एक्‍ट्रेस रह चुकी हैं। उन्‍होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

9/17

Image Source : Instagram/@jiohotstarreality

मैरी कॉम- मशहूर बॉक्सर मंगते चुंगनेइजांग उर्फ मैरी कॉम ने भी ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री ली है। मैरी कॉम छह बार वर्ल्ड एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतने वाली एकमात्र महिला हैं और 2012 के लंदन ओलंपिक में भारत के लिए उन्होंने कांस्य पदक जीता था। मैरी कॉम को 2020 में भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

10/17

Image Source : Instagram/@jiohotstarreality

युंग डीएसए- पुणे के रहने वाले हिप-हॉप आर्टिस्ट Yung DSA भी इस चर्चित शो का हिस्सा बने हैं। युंग का असली नाम हर्ष विजय मचारे है और वह अपने गानों में देसी हिप-हॉप के साथ मराठी, लोक संगीत और स्थानीय स्ट्रीट स्टाइल (स्ट्रीट स्लैंग) के अनूठे मिश्रण के लिए काफी मशहूर हैं। Yung DSA को ‘Yeda Yung’ से पॉपुलैरिटी मिली जो एक सुपरहिट रैप ट्रैक साबित हुआ। सितार की धुन से सजे इस रैप सॉन्ग को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं।

11/17

Image Source : Instagram/@jiohotstarreality

ScoutOp उर्फ तन्मय सिंह- जाने-माने ई-स्पोर्ट्स प्लेयर और कंटेंट क्रिएटर तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp ने भी बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। तन्‍मय PUBG Mobile और BGMI (Battlegrounds Mobile India) जैसे गेम्स खेलने के लिए मशहूर हैं और यूट्यूब का जाना-माना नाम हैं।

12/17

Image Source : Instagram/@jiohotstarreality

उदिति सिंह – एक्ट्रेस और मॉडल उदिति सिंह ने भी बिग बॉस सीजन 20 में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है। 2022 में वह एक्‍टर करण वाही के साथ अपने कथित ब्रेकअप के कारण खूब चर्चा में रहीं। उदिति को करीना कपूर से उनके मिलते-जुलते लुक्स के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने हिमेश रेशमिया के एलबम ‘सुरूर’ 2021 के टाइटल ट्रैक में मुख्य भूमिका निभाई थी।

13/17

Image Source : Instagram/@jiohotstarreality

गुल्लू उर्फ कुशल तंवर – कुशल तंवर उर्फ गुल्लू ने भी बिग बॉस 20 में एंट्री ली है। गुल्लू ‘रोडीज’, ‘स्प्लिट्सविला’ और ‘मां है ना’ जैसे रियेलिटी शोज के विनर रह चुके हैं। वह एक कंटेंट क्रिएटर भी हैं और हरियाणा के गुरुग्राम से ताल्‍लुक रखते हैं।

14/17

Image Source : Instagram/@jiohotstarreality

अमन गांधी- टीवी एक्टर अमन गांधी ने भी सलमान खान के शो में एंट्री ली है। अमन कई सुपरहिट शोज का हिस्सा रह चुके हैं, जिनमें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘नागिन 3’ और ‘भाग्य लक्ष्मी’ जैसे सुपरहिट शो शामिल हैं। उन्हें स्मृति ईरानी स्टारर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से लोकप्रियता मिली थी, जिसमें उन्होंने ऋतिक विरानी का किरदार निभाया था।

15/17

Image Source : Instagram/@jiohotstarreality

अरशिफा खान- सोशल मीडिया की सबसे मशहूर हस्तियों में से एक अरशिफा खान भी इस शो का हिस्सा बनी हैं। 22 साल की अरशिफा के इंस्टाग्राम पर 29.1M फॉलोअर्स हैं। 9 साल की उम्र में उन्‍होंने बतौर चाइल्‍ड एक्‍ट्रेस डेब्‍यू किया था। वह अब तक ‘एक वीर की अरदास…वीरा’, ‘छल-शह और मात’ और ‘जिनी और जूजू’ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।

16/17

Image Source : Instagram/@jiohotstarreality

रिति तिवारी- मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी ने भी सलमान खान के शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। खुद मनोज तिवारी अपनी बेटी को शो में छोड़ने पहुंचे। बता दें, रीति अपने पिता की ही तरह एक सिंगर, सॉन्गराइटर और कंपोजर हैं। रीति का यूट्यूब चैनल भी है और इसके अलावा वह एक ज्वेलरी कंपनी की को-फाउंडर भी हैं। रीति अपने पिता मनोज तिवारी की ही तरह राजनीतिक पार्टी बीजेपी की भी सदस्यता ले चुकी हैं।

17/17

Image Source : Instagram/@jiohotstarreality

माही विज- टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज ने भी बिग बॉस 20 में एंट्री ली है। माही को लंबे समय से इस शो के लिए अप्रोच किया जा रहा था, लेकिन अब जाकर उन्होंने इसके लिए हामी भरी है। माही विज को टीवी सीरियल ‘लागी तुझसे लगन’ में नकुशा के किरदार से लोकप्रियता मिली थी। हाल ही कि दिनों में वह ‘सेहर होने को है’ से छोटे पर्दे पर वापसी की। माही विज टीवी एक्टर जय भानुशाली की पूर्व पत्‍नी भी हैं, जिनसे उन्होंने जनवरी 2026 में तलाक का ऐलान किया। माही कई रियेलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।





Source link

Related posts

‘बिग बॉस 20’ में हुआ शॉकिंग एविक्शन, घर से बेघर हुए आसिफ खान

Love Gill के साथ 5 करोड़ के सेटलमेंट विवाद पर भड़के Gurpreet Ghuggi, पंजाबी एक्टर की चेतावनी; ले जाएंगे कोर्ट

Bigg Boss 20: आमिर के भाई-बाहशाह की पत्नी खोलेंगे राज! ग्लैमर दिखाएंगी हसीनाएं, बिग बॉस में मचेगा बवाल – Bigg Boss 20 confirmed contestants list badshah ex wife Isha Rikhi Qazi Touqeer Faisal Khan to enter tmovh