काज़ी तौकीर 2005 में ‘फ़ेम गुरुकुल’ के विजेता रहे थे.
8 अक्तूबर 2026 (पब्लिश्ड: 8 अक्तूबर 2026, 11:31 AM IST)
Salman Khan के Bigg Boss 20 में अगर सबसे ज्यादा चर्चा किसी कंटेस्टेंट को मिल रही, तो वो Qazi Touqeer ही हैं. जबसे ये सीजन शुरू हुआ, वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. मगर कुछ दिन पहले अचानक खबर उड़ी कि वो इस शो से बाहर हो गए हैं. कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें ‘बिग बॉस 20’ से एविक्ट कर दिया गया है. वहीं कुछ ने ये दावा किया कि वो स्वास्थ्य कारणों के कारण शो छोड़ रहे. हालांकि उनकी टीम ने पूरा सच बता दिया है.
हाल ही में कई सोशल मीडिया हैंडल्स ने ये कहना शुरू कर दिया कि काज़ी को डेंगू हो गया है. उनका प्लेटलेट काफी गिर गया, इसलिए वो कुछ दिनों के लिए शो से बाहर चले गए हैं. चूंकि ‘बिग बॉस’ के हालिया एपिसोड्स में काज़ी खुद भी अपनी तबीयत पर बात कर रहे थे. इसलिए उनके फैंस को लगा कि उन्होंने वाकई शो छोड़ दिया है. लेकिन जब बात बढ़ने लगी तो काज़ी की टीम ने खुद ही मामला क्लियर कर दिया. अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में उन्होंने कन्फर्म किया कि काज़ी की तबीयत वाकई खराब चल रही है. उन्हें बुखार है और इस वजह से उन्हें ‘बिग बॉस’ के मेडिकल रूम ले जाया गया था. बावजूद इसके, उन्होंने शो छोड़ा नहीं है.
टीम ने बताया कि डॉक्टर्स काज़ी की तबीयत पर लगातार अपडेट ले रहे हैं. साथ ही वो ‘बिग बॉस’ मैनेजमेंट से भी संपर्क में हैं. उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. इसलिए शो के दौरान उन्हें जब भी मौका मिलता है, वो रेस्ट करते हैं. वैसे, काज़ी की तबीयत पिछले कुछ एपिसोड्स से ठीक नहीं लग रही थी. लाइव फीड में कुछ कंटेस्टेंट्स आपस में बात करते दिखे कि काज़ी पहले की तरह इस बार भी अपनी बीमारी का बहाना बना रहे हैं. कैप्टन उदिति ने काज़ी को घर के काम करने के लिए कहा. ऐसे में उन्हें अपनी मेडिकल रिपोर्ट दिखानी पड़ी. इसके बावजूद उदिति ने उन्हें काम जारी रखने को कहा. आखिर में ‘बिग बॉस’ को खुद बीच-बचाव करना पड़ा. उन्होंने उदिति को बताया कि काज़ी की तबीयत वाकई खराब है. इसलिए अभी वो अपना काम नहीं कर सकते.
काज़ी तौकीर 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फ़ेम गुरुकुल’ के विजेता बने थे. इस दौरान उन्होंने अरिजीत सिंह समेत कई अन्य कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ा. तब उन्हें देशभर से 2.5 करोड़ वोट मिले थे. लोगों ने SMS कर उन्हें जिताने के लिए करीब 15 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे. उस दौर में किसी भी रियलिटी शो कंटेस्टेंट को इतना वोट नहीं मिला था. हालांकि इस सक्सेस के बाद वो गुमनामी में चले गए और फिर सालों बाद ‘फैन्टम’ के ‘अफ़गान जलेबी’ गाने में फीचर हुए. पिछले 10 सालों से वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, जिसका फायदा उन्हें ‘बिग बॉस 20’ में भी मिल रहा है.
वीडियो: सलमान खान के बिग बॉस 19 पर हुआ 2 करोड़ का केस, कटरीना कैफ का गाना बजाकर फंसे