मऊ से गोरखपुर की तरफ रवाना हुआ 308 पहिये वाला वायरल महाबली ट्रक, देखने वालों की लग रही भीड़


जागरण संवाददाता, मऊ। लखीमपुरखीरी में कुंभी स्‍थ‍ित बलरामपुर चीनी म‍िल के ल‍िए बेल्‍ज‍ियम से चलकर उड़ीसा के बंदरगाह होते हुए सड़क मार्ग से ब्‍वायलर अब मऊ पहुंच चुका है। यह अब मऊ के रास्‍ते गोरखपुर ज‍िले में प्रवेश करेगा। 

ब्‍वायलर मशीन लदा 308 पहिये वाले विशालकाय ट्रेलर के गुरुवार को ग्यारह बजे के करीब वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही लोगों की भीड़ लग गई। यह ट्रेलर लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। हर कोई अपने कैमरे में इसे कैद करता नजर आया।

मंगलवार से ही वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के जरिए ट्रेलर मऊ जनपद की सीमा से पहले हैदरगंज गांव के पास आकर रूका था। दो दिन तक मऊ की सीमा से सात किमी पहले रूकने के बाद गुरुवार को हरी झंडी मिल गई।

इसके बाद दस बजे अपने निर्धारित स्थान से चल दिया। ग्यारह बजें के करीब वह जनपद की सीमा में प्रवेश कर गया। बढ़ुआ गोदाम, कोपागंज, घोसी व दोहरीघाट होते हुए यह ट्रेलर गोरखपुर की तरफ रवाना हो गया।

बता दें कि ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लखीमपुर खीरी स्थित पीएलए (पोलि इलेक्ट्रिक एसिड) प्लांट में जाने के लिए ट्रेलर पांच महीने पहले अपनी यात्रा शुरू किया था। इसमें मल्टी एक्सल में कुल 308 पहिये हैं। इसके साथ 40 से 50 स्टाफ चल रहे हैं। ज‍िनके ल‍िए भोजन भी वाहन पर ही बन रहा है। 



Source link

Related posts

ट्रेन के नीचे बहते पानी में महिला धो रही थी खाने के बर्तन? VIDEO देख भड़के यात्री – junction train below utensils washing video viral tstf

कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो

रीवा की भूतिया बाइक का VIDEO वायरल, पितृ पक्ष का डर फैला, लोग घर छोड़ने को तैयार… फिर निकला ये बड़ा राज