सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला भी दिलचस्प होता जा रहा है. इसी बीच घर में एक और चौंकाने वाला एविक्शन हुआ है, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पॉपुलर एक्टर आसिफ खान ‘बिग बॉस 20’ से एविक्ट हो गए हैं. बताया जा रहा है कि कम वोट मिलने की वजह से उन्हें घर से बेघर होना पड़ा है. इसके साथ ही शो में उनका सफर खत्म हो गया है.
कम वोट मिलने से आसिफ खान का सफर हुआ खत्म
‘बिग बॉस’ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक, एक्टर आसिफ खान का शो में सफर खत्म हो गया है.
🚨 BREAKING! Aasif Khan has been EVICTED from Bigg Boss 20 house due to fewer votes.
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 30, 2026
रिपोर्ट्स के अनुसार, वह इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में घर से बेघर हो जाएंगे. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक आसिफ खान के एविक्शन को लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है.
कब और कहां देखें ‘बिग बॉस 20’?
‘बिग बॉस 20’ को आप टीवी और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. शो का नया एपिसोड रोज रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है, जहां दर्शकों को 24 घंटे लाइव देखने की सुविधा भी मिलती है. वहीं, टीवी पर इसके नए एपिसोड कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे टेलीकास्ट किए जाते हैं.
कौन हैं आसिफ खान?
आसिफ खान हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज के जाने-माने एक्टर हैं. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘पंचायत’ में गणेश यानी ‘दामाद जी’ का किरदार निभाकर मिली. उनका ‘गजब बेइज्जती है’ वाला डायलॉग भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इसके अलावा वो ‘मिर्जापुर’, ‘पाताल लोक’ और ‘जामताड़ा’ जैसी सीरीज में भी नजर आ चुके हैं.