बिग बॉस 20: गुल्लू और नकुल धुल के बीच हुई हाथापाई, खूब चिल्लाईं माही विज, क्या खत्म हो जाएगा इंफ्लुएंसर का खेल?


Last Updated:

बिग बॉस 20 का लेटेस्ट एपिसोड यानी मंगलवार 13 अक्टूबर को टेलीकास्ट हुआ एपिसोड काफी एंटरटेनिंग था. शो में घमासान मच गया. वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल और गुल्लू के बीच जमकर लड़ाई हुई और मामला इतना बिगड़ गया कि बात हाथापाई तक जा पहुंची. इस दौरान सभी घर वाले नकुल के खिलाफ हो गए. लास्ट एपिसोड के बाद से चर्चा हो रही है कि क्या अब नकुल धुल का बिग बॉस का सफर खत्म हो जाएगा. इस बात से आज पर्दा उठने वाला है.

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में नकुल और गुल्लू में हाथापाई हुई. (फोटो साभार फाइल फोटो)

नई दिल्ली. ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में घर के अंदर ढेर सारा घमासान देखने को मिला. मंगलवार 13 अक्टूबर के एपिसोड में मामला मारपीट तक जा पहुंचा. इस हफ्ते के वीकेंड का वार में घर में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई. शो में मनीष गोयल और नकुल धुल ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली जिसके बाद से पूरा गेम बदल गया. नकुल धुल की एंट्री से पूरा गेम पलट चुका है. नकुल का गुल्लू से पहले से कुछ विवाद चल रहा है और लेटेस्ट एपिसोड में दोनों मारपीट पर उतर आए.

गुल्लू और नकुल धुल के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक जा पहुंचा. नकुल धुल ने गुल्लू पर हाथ उठाया और माही विज ने दोनों की लड़ाई रोकने की पूरी कोशिश की. माही विज दोनों के बीच का झगड़ा सुलझाने की कोशिश करते दिखीं. वो खूब चिल्लाईं और उन्होंने नकुल को रोकने में पूरी जी-जान लगा दी.

माही विज का नकुल पर फूटा गुस्सा

माही विज ने घर में मचे घमासान पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि क्या नकुल धुल बिग बॉस में हाथ उठाने और मारपीट करने आए हैं. वहीं स्काउट और यंग डीएसए भी नकुल के खिलाफ हो गए. नकुल धुल ने गुल्लू पर हाथ उठाकर एक तरह से पूरे घर को अपने खिलाफ कर लिया. दोनों के बीच खूब घमासान लड़ाई हुई.

नकुल ने गुल्लू से की मारपीट

गुल्लू के साथ मारपीट करने के बाद हर किसी के दिमाग में बस एक सवाल है कि क्या नकुल का शो में सफर खत्म हो जाएगा. क्या नकुल को बिग बॉस 20 से बाहर निकाल दिया जाएगा. अब इस सवाल से आज पर्दा उठेगा. आज के एपिसोड में पता चलेगा कि नकुल धुल का बिग बॉस 20 का सफर जारी रहता है या नहीं.

बता दें कि बिग बॉस 20 में मनीष गोयल और नकुल धुल वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए. दोनों के शो में एंट्री के बाद अब एक नई चेहरे की एंट्री को लेकर भी बज बना हुआ है. इन सब अटकलों के बीच आज का एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. आज के एपिसोड में पता चलेगा कि गुल्लू पर हाथ उठाने का नकुल को क्या खामियाजा उठाना पड़ता है. उन्हें बिग बॉस सजा देते हैं या नहीं.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें





Source link

Related posts

BB 20: कभी मुंहजोरी, कभी हाथापाई, नकुल धुल के नॉन-स्टॉप ड्रामों से परेशान घरवालों ने की बाहर करने की मांग, सलमान लेंगे एक्शन?

‘थूक से प्रेग्नेंट कर दूंगा’, काजी तौकीर ने की हदें पार, स्काउट के कान में थूका, हरकत पर भड़के सेलेब्स – Qazi touqeer trolled for spitting on Scout ears gauhar khan appeals to salman khan bigg boss tmovh

काजी तौकीर ने स्काउट के कान में थूका, आगबबूला हुईं गौहर खान, बोलीं- मजाक हद से ज्यादा बढ़ रहा है