नकुल धुल (Show Poster/ETV Bharat)
हैदराबाद: बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा अब शुरू हो चुका है. इस सीजन अभी तक किसी कंटेस्टेंट की लव-स्टोरी तो नहीं बनी हैं, लेकिन एक-दूजे में खूब मुंहजोरी हो रही है. रही सही कसर पूरी कर दी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल ने. जब से यह दिल्ली का यह हरियाणवी कंटेंट क्रिएटर शो में आया है, तब से घर में मोहल्ले में होने वाले लड़ाई-झगड़े का माहौल बन गया है. नकुल ने घर में तकरीबन सभी कंटेस्टेंट्स का जीना दुश्वार कर रखा है. बीते वीकेंड का वार में नकुल की बिग बॉस 20 में एंट्री हुई थी और शो में आए हुए उन्हें एक हफ्ता भी नहीं हुआ है कि मारपीट भी शुरू कर दी है.
नकुल के खेल को देखकर लग रहा है कि वह एक अलग ही रौब में हैं और वो अपने आगे किसी को कुछ समझ नही नहीं रहे हैं. यहां तक कि उन्होंने गुल्लू पर भी हाथ छोड़ दिया. अब सलमान खान के लिए इस वीकेंड का वार बड़ा फैसला लेने की चुनौती होगी. क्या सलमान इस हरकत के लिए नकुल को चेतावनी देकर छोड़ देंगे या फिर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देंगे? चलिए जानते हैं नकुल ने घर में क्या-क्या नॉन-स्टॉप ड्रामा किया है.
नकुल का नॉन-स्टॉप ड्रामा
नकुल कभी गुल्लू तो कभी कनिका से मुंहजोरी करते नजर आए. मेकर्स ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें गुल्लू और नकुल हाथापाई करने के लिए आमने सामने है और घरवाले उन्हें छुड़ा रहे हैं, लेकिन दोनों का पारा हाई है. दोनों एक-दूजे की जान के दुश्मन बन हुए हैं. वहीं, गुल्लू संग हाथापाई करने पर माही ने नकुल के लिए कहा, ‘हाथ उठाएगा यहां पर आकर, यह दो दिन का आया हम पर राज कर रहा है’.
मैं तो खामोखा भिड़ूंगा- नकुल धुल
स्काउट को लेकर नकुल कुछ जानकारी निकलवाना चाह रहे थे. वहीं, काजी ने कहा दिया कि सब फन है, लेकिन नकुल को यह पसंद नहीं आया. इतने में गुल्लू बीच बोले कि नकुल का पारा हाई हो गया और फिर बात हाथापाई पर आ गई. इस खींचतान में घरवालों का दिमाग भी खराब हो गया.
घरवालों की मांग- ‘बाहर निकालो इसे’
इसके बाद घरवालों ने कहा कि यह उनके लिए हानिकारक साबित हो सकता है. वहीं, आसिफ यह कहते दिख रहे हैं कि बिग बॉस इसको बाहर निकालो. आसिफ कहते हैं, ‘नकुल को बाहर निकालो, नहीं तो हम लोग बाहर जा रहे हैं’. वहीं, अरिश्फा सहमी हुई कहती है, ‘ये बहुत खतरनाक इंसान है’. बता दें, इस हंगामे के बाद बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में इकट्ठा होने को कहा है.
खाने को लेकर कनिका से भिड़े नकुल
बिग बॉस में सबसे ज्यादा कलेश किचन को लेकर भी होता है. इसमें क्या बनेगा?, कौन बनाएगा?, कौन कितना खाएगा और कौन बर्तन धोएगा? पर खूब घमासान होते देखा गया है. वहीं, नकुल और कनिका के बीच भी खाने को लेकर बवाल देखने को मिला. नकुल और कनिका में दाल बनाने को लेकर कलेश देखने को मिला और बात बहुत ज्यादा आगे बढ़ गई. वहीं, नकुल की नोकझोंक एक्टर कंटेस्टेंट अमन गांधी से भी हुई. अमन ने साफ कहा कि वो उनके साथ बिल्कुल भी फन ना करें. इस पर नकुल ने भी कह दिया कि वो आगे से ऐसा नहीं करेंगे. यहां दोनों के बीच लड़ाई होते-होते रह गई.
सलमान खान लेंगे एक्शन?
अब बड़ा सवाल यह है कि अगला वीकेंड का वार सलमान खान के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाला है. क्योंकि घरवाले नकुल को बाहर निकालने की मांग कर चुके हैं. अब देखना होगा कि क्या सलमान वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल की नाक में नकेल डालेंगे या फिर चेतावनी देकर छोड़ देंगे? वैसे आपको बता दें, ऐसी अफवाहें भी फैली हैं कि नकुल को 24 घंटे के अंदर घर से बेघर कर दिया गया है.
घर से बेघर हुए ये कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 20 के घर से अबतक तीन कंटेस्टेंट्स की छुट्टी हो चुकी है. इसमें सबसे पहले रौहेद खान फिर ईशा रिखी और तीसरी कंटेस्टेंट मनोज तिवारी की बेटी रिती तिवारी है, जो घर में गाली देने के चलते निकाल दी गई थी.