‘बिग बॉस 20’ ने तोड़े सभी सीजन के रिकॉर्ड, 60 दिन के अंदर रच दिया इतिहास, सलमान खान भी हुए गदगद


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ ने अपने नाम एक बड़ी और खास उपलब्धि दर्ज करा ली है. बिग बॉस 20 की जब शुरुआत हुई थी तो इसे सबसे बोरिंग सीजन तक कहा गया था. लेकिन, अब इसने एक ऐसा कारनामा कर दिया है जो अब तक के बिग बॉस इतिहास में कभी नहीं हुआ. इस सीजन ने 60 दिन से भी कम वक्त में 100 करोड़ घंटे का वॉच-टाइम अपने नाम दर्ज कर लिया है.

‘बिग बॉस 20’ ने 60 दिन के भीतर रचा ये इतिहास

बता दें कि सलमान खान का शो बिग बॉस 20 कलर्स टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी आता है. इसकी स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होती है. 6 सितंबर 2026 को शुरू हुए बिग बॉस 20 ने बड़ा धमाका कर दिया है. 60 दिन के अंदर ही इस सीजन को 100 करोड़ घंटे का वॉच-टाइम मिल गया. ये सीजन इस आंकड़े को हासिल करने वाला सबसे तेज सीजन भी बन गया. 

सलमान खान ने कही ये बात

अपने शो की इस उपलब्धि पर सलमान खान ने भी रिएक्ट किया है. अभिनेता ने कहा, ‘बिग बॉस का असली गेम घर के अंदर ही नहीं बल्कि घर के बाहर भी चलता है. जहां ऑडियंस हमेशा इससे जुड़ी रहती है. इस मुकाम तक पहुंचना दिखाता है कि दर्शक शो से कितना प्यार और जुड़ाव रखते हैं.’ उन्होंने आगे कहा कि फैंस की एक्साइटमेंट हमेशा बनी रहती है. 

350 करोड़ प्लस वोटिंग

बिग बॉस 20 को लेकर एक और दिलचस्प बात ये है कि इस सीजन के लिए अब तक 350 करोड़ से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है. हैरानी की बात ये है कि पिछले सीज के मुकाबले इसमें 71 फीसदी तक का इजाफा हुआ है. वहीं मीम्स के मामले में भी बिग बॉस 20 काफी आगे निकल चुका है. इस सीजन को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स वायरल हुए. 

ये कंटेस्टेंट हो चुके हैं शो से बाहर

‘बिग बॉस 20’ से दो महीने के भीतर करीब आधे कंटेस्टेंट बहार हो चुके हैं. शो से बाहर होने वाले सबसे पहले नाम में रोहेद खान शामिल रहे. इसके बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. फिर मनोज तिवारी की बेटी और सिंगर रीति तिवारी बाहर हुईं. उनके बाद गुल्लू, नकुल ढुल, अमन गांधी, ओलंपिक बॉक्सर मैरी कॉम और एक्टर आसिफ खान का सफर भी खत्म हो गया.



Source link

Related posts

सलमान खान के बिग बॉस 20 ने रचा इतिहास, 60 दिन में क्रॉस किया 100 करोड़ वॉच टाइम, Tv Hindi News

Bigg Boss 20 LIVE: स्काउट ने कनिका को बताई दिल की बात, यंग ने उतारी लव गिल की नकल, हो रहीं नई दोस्तियां – bigg boss 20 episode 62 written update in hindi 06 nov 2026 the diwali bash begins

Bigg Boss 20 Promo: ‘आपके हिसाब से नहीं चलूंगी’ स्काउट और लव गिल के रिश्ते में आई दरार, सबके सामने हुई जमकर बहस