सलमान खान के बिग बॉस 20 शो ने तो इतिहास ही रच दिया है। शो ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जिसे आज से पहले किसी ने नहीं किया है।
सलमान खान के शो बिग बॉस 20 ने एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। इस बार का सीजन कुछ ज्यादा चर्चा में है। चाहे वह शो में सलमान खान का पैपराजी को फटकार लगाना हो, वीकेंड का वार के दौरान कैमरे के सामने अपनी शर्ट उतारकर बॉडी-शेमिंग और ऑनलाइन ट्रोलिंग पर बात करना हो। अब बिग बॉस ने एक बड़ा माइलस्टोन अपने नाम किया है।
बिग बॉस ने कैसे रचा इतिहास
दरअसल, बिग बॉस 20 ने 60 दिन से जियो हॉटस्टार में 100 करोड़ से ज्यादा का वॉचटाइम क्रॉस कर लिया है जिससे यह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले फ्रैंचाइजी के हिस्ट्री का सबसे फास्टेस्ट सीजन बन गया है। यह उपलब्धि ऐसे समय में मिली है जब इस रियलिटी शो की फ्रेंचाइजी को भारत में आए 20 साल पूरे हो गए हैं।
भारत के बाहर भी शो को किया जा रहा पसंद
जियो हॉटस्टार के मुताबिक शो को इस साल 350 करोड़ वोट्स मिले हैं। पिछले सीजन से ये 71 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं फैंस के वोटिंग नंबर भी 48 प्रतिशत बढ़े हैं। भारत से बाहर भी शो को पसंद किया जा रहा है। सीजन के शुरुआत से ही, यह शो यूके, कनाडा और सिंगापुर में लगातार जियोहॉटस्टार के टॉप पांच टाइटल्स में शामिल रहा है। UAE में यह इस समय लाइव-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘स्टारजप्ले’ (Starzplay) पर नंबर 1 शो है और वहां अपनी शुरुआत के बाद से ही यह प्लेटफॉर्म के टॉप 10 टाइटल्स में बना हुआ है।
सलमान ने फैंस को कहा शुक्रिया
इस बड़ी उपलब्धि को लेकर सलमान ने कहा, ‘बिग बॉस का असली गेम सिर्फ घर के अंदर नहीं, घर के बाहर भी चलता है, जहां ऑडियंस हर मोमेंट से जुड़ी रहती है। जियो हॉटस्टार पर 100 करोड़ वॉच टाइम हार्स पूरा होना शानदार है।’
उन्होंने यह भी कहा कि शो की बड़ी उपलब्धि शो के व्यूवर्स के लिए है और इस जर्नी का हिस्सा होने के लिए उन्हें शुक्रिया कहा।
शो के बारे में जानें
बता दें कि 6 सितंबर से बिग बॉस 20 की शुरुआत हुई है जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर। इस शो से अब तक रोहेद खान, ईशा रिखी, रीति तिवारी, अमन गांधी, मैरी कॉम और आसिफ खान बाहर हो गए हैं। वहीं नकुल धुल जो शो में वाइल्ड कार्ड बनकर आए थे वह गुल्लू के साथ लड़ाई के बाद बाहर हो गए थे।