‘बिग बॉस 20’ में एक बेहद अहम नियम टूटा है, जिसके बाद बिग बॉस भड़क गए हैं। उन्होंने गुस्से में नॉमिनेशन टास्क रद्द कर दिया और चार सदस्यों को सजा सुनाई। इसके बाद घर में कंटेस्टेंट्स के बीच भयंकर झगड़ा भी हुआ है। यह सब वीकेंड का वार के बाद हुआ है। 24×7 लाइव में इसकी झलक दिखी है।
बिग बॉस ने सबसे पहले हर एक कंटेस्टेंट को उन दो लोगों के नाम बताने को कहा, जिन्हें वह नॉमिनेट करना चाहते हैं। सभी ने अपने हिसाब से दो-दो नाम लिए और इसका कारण भी बताया। लेकिन फिर बिग बॉस कहानी में ट्विस्ट लेकर आए। उन्होंने टास्क रद्द कर दिया और सजा भी दी।
बिग बॉस ने चारों को फटकारा, 3 को दी नॉमिनेशन की सजा
बिग बॉस ने शुरुआती नॉमिनेशन को रद्द किया और रोहेद खान, स्काउट ओपी, आसिफ खान और यंग डीएसए को जमकर डांट लगाई। खुलासा किया कि इन लोगों ने घर का सबसे अहम नियम तोड़ा है। आपस में नॉमिनेशन की चर्चा की है। इसके बाद सजा के तौर पर बिग बॉस ने इन चारों को सीधे-सीधे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। लेकिन, क्योंकि यंग घर के मौजूदा कैप्टन हैं, इसलिए उन्हें इससे छूट दी गई। नतीजतन, रोहेद खान, आसिफ खान और स्काउट ओपी, अब इस हफ्ते के लिए नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स हैं।
नॉमिनेशन टास्क रद्द होने के बाद घर में हुई लड़ाई
नॉमिनेशन टास्क रद्द होने और बिग बॉस की फटकार के बाद घर में बड़ी लड़ाई हुई है। कनिका मान, गुल्लू और अमन गांधी को इसके बाद रोहेद, स्काउट, आसिफ और यंग को कंफ्रंट करते हुए देखा गया। नॉमिनेशन डिस्कस करने को लेकर उनकी आलोचना की गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। इसमें सबसे अधिक झगड़ा कनिका और यंग का हुआ, क्योंकि कैप्टन बनने के बाद यंग लगातार कनिका को नियम तोड़ने पर टोक रहे थे। कनिका जाहिर तौर पर यह मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहती थीं।
कनिका और यंग के बीच तू-तू-मैं-मैं, बीच में कूदे गुल्लू
कनिका ने झगड़े में यंग से कहा कि वह सबको रूल सिखाते रहते हैं, जब खुद कितने बड़े रूल ब्रेकर हैं। इस लड़ाई में कनिका का साथ देने के लिए गुल्लू भी बढ़-चढ़कर आ गए। गुल्लू ने कहा कि यंग छोटी-छोटी बातों पर कनिका को टेकते हैं। याद दिलया कि कल 10 सेकंड के लिए कनिका ने आंख बंद की, तो उन्होंने इस पर बात का बतंगड़ बना दिया। फिर वाशरूम यूज करने को लेकर भी हंगामा हुआ था।
रद्द हुए नॉमिनेशन टास्क में किसने लिया था किसका नाम
बहरहाल, जो नॉमिनेशन टास्क रद्द हुआ। उसकी भी जानकारी दे देते हैं। उसमें अमन गांधी ने लव गिल और आसिफ खान का नाम लिया था। अरिश्फा खान ने आम्रपाली दुबे और लव गिल को नॉमिनेट किया। आमप्राली दुबे ने माही विज और अरिश्फा का नाम लिया। माही विज ने भी लगे हाथ आम्रपाली दुबे और लव गिल को नॉमिनेट कर दिया। कैप्टन यंग ने अमन गांधी और कनिका मान का नाम लिया। ईशा रिखी ने उदिति सिंह और काजी तौकीर का नाम लिया, आसिफ ने अमन और उदिति को नॉमिनेट किया। स्काउट ने उदिति और अमन को, रोहेद खान ने अमन गांधी और गुल्लू को, गुल्लू ने स्काउट और रोहेद को, कनिका ने उदिति और स्काउट को, और काजी तौकीर ने आम्रपाली और ईशा को नॉमिनेट किया। लेकिन इसके बाद बिग बॉस ने टास्क ही रद्द कर दिया।