Promo: Bigg Boss 20 के घर में फिर हिंसा! इस सदस्य को घर से निकालने की उठी मांग, Tv Hindi News


Young DSA and Gullu Fight: बिग बॉस के कल के एपिसोड में एक और बड़ा हंगामा देखने को मिलेगा। यंग डीएसए और गुल्लू के बीच हाथापाई देखने को मिलेगी। 

बिग बॉस 20 का खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, घरवालों के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है। माही विज की कप्तानी खत्म होने वाली है और कल कप्तानी के लिए घरवालों के बीच एक और टास्क होगा। इस टास्क का जो प्रोमो सामने आया है उसमें गुल्लू और यंग DSA के बीच हाथापाई देखने को मिली।

क्या था टास्क?

कप्तानी के टास्क के लिए बिग बॉस ने पूरे घर में अलग-अलग आकार रखे हुए हैं। उन आकारों पर नंबर लिखे हैं। बिग बॉस एक-एक करके नंबर का ऐलान करते हैं। बिग बॉस जो नंबर बोलेंगे, घरवालों को उस आकार पर खड़े होना है। जो भी कंटेस्टेंट उस आकार से नीचे आ जाएगा, वो गेम से बाहर हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: बिग बॉस 20 की ग्रैंड फिनाले डेट आई सामने, इस दिन खत्म होगा सलमान खान का शो?

प्रोमो में क्या देखने को मिला?

प्रोमो में देखने को मिला कि घरवाले एक-एक करके घरवाले बिग बॉस के इशारे पर अलग-अलग आकारों पर अपनी जगह बना रहे होते हैं। इसी दौरान उनके बीच खींचातानी शुरू हो जाती है। इसी दौरान स्काउट गुल्लू को खींचकर आकार से नीचे उतार देता है।

गुल्लू ने यंग के बालों का उड़ाया मजाक

इसके बाद, यंग स्काउट से कहते हैं – बैल बुद्धि को एक नंबर खींचा है। गुल्लू कहते हैं- मच्छर पहले ही भग गया भाई। यंग कहते हैं कि ऐसे कितने ही केले खाकर छोड़े हैं हमने। गुल्लू यंग के बालों पर कमेंट करते हुए कहते हैं- ये जो चाउमीन लटक रही है तेरे सर पर, हर थप्पड़ के साथ एक झड़ जाए, लेकिन दिक्कत है कि यहां कुछ हो नहीं सकता है।

ये भी पढ़ें: ‘यहां हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं..’, बिग बॉस में रोहित शेट्टी ने क्यों कही यह बात?

घरवालों की बढ़ी टेंशन

इसके बाद गुल्लू को यंग की तरफ गुस्से में चार्ज करते देखा जाता है। इसी के बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई जैसी नौबत बन जाती है। बाकी के घरवाले दोनों के बीच लड़ाई रुकवाने की कोशिश करते हैं।

गुल्लू को घर से निकालने की उठी मांग

इस प्रोमो वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा- अब नकुल जैसा ही होना चाहिए। किसी के साथ गलत नहीं होना चाहिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा- यंग गुल्लू के पीछे क्यों पड़ा रहता है? ऐसा लग रहा है कि यंग गुल्लू से जानबूझकर लड़ाई कर रहा है। एक ने लिखा- कलर्स को जवाब देना चाहिए कि गुल्लू को घर में क्यों रखा है। इस तरह की लड़ाई के बाद उसे घर में रहने का हक नहीं है। एक ने लिखा- गुल्लू को घर से निकालना ही चाहिए।

लोग बोले नकुल को लाओ वापस

बता दें, इस सीजन में नकुल धूल हिंसा की वजह से घर से बाहर हो चुके हैं। नकुल ने गुल्लू के साथ हाथापाई की थी। अब सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि या तो मेकर्स नकुल को वापस लाएं या गुल्लू को घर से बाहर निकालें।

ये भी पढ़ें: काश मैं…, बिग बॉस 20 से एविक्ट होने के बाद नकुल ढुल ने शेयर किया पहला पोस्ट

आज के एपिसोड की बात करें तो लव और स्काउट के बीच रिश्तों में सुधार देखने को मिला। स्काउट को काजी के साथ लव को लेकर बातचीत करते देखा गया। काजी स्काउट को समझाते हैं कि उन्हें लव से इस तरह से बिल्कुल कटऑफ नहीं करना चाहिए। स्काउट भी यहीं कहते हैं कि सब उन्हें कहने लगे थे कि लव से कटऑफ कर लो। उन्हें समझ नहीं आया। काजी से बातचीत के बाद स्काउट लव से भी बात करते नजर आए। पहले तो लन उन्हें नजरअंदाज करती दिखीं, लेकिन बाद में दोनों ने एक दूसरे से खुलकर बात की।





Source link

Related posts

Promo: Bigg Boss 20 के घर में फिर हिंसा! इस सदस्य को घर से निकालने की उठी मांग, Tv Hindi News

Bigg Boss 20 के इस कंटेस्टेंट की चमकी किस्मत, रोहित शेट्टी ने ऑफर किया ‘खतरों के खिलाड़ी 16’, Bigg-boss Hindi News

‘बिग बॉस 20’ में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट