बिग बॉस 20: पहले यंग फिर लव से भिड़े स्काउट, गुस्से में काट डाले सारे बाल, स्मोकिंग रूम में रोते हुए क्लिप Viral


नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ में इस बार दोस्ती का ऐसा रिश्ता टूटता नजर आया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. शो की शुरुआत से एक-दूसरे के बेस्ट फ्रेंड रहे यंग डीएसए और स्काउट ओपी के बीच जबरदस्त लड़ाई हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि स्काउट ने यंग को धक्का दे दिया. इसके बाद बिग बॉस ने उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया.

लव से लड़ाई के बाद स्काउट ने काटे बाल फोटो साभार-instagramjiohotstarreality

लेकिन इस लड़ाई का स्काउट पर इतना असर हुआ कि उन्होंने अपने सारे बाल काट दिए और गंजे हो गए. इतना ही नहीं, वह स्मोकिंग रूम में अकेले बैठकर फूट-फूटकर रोने लगे.

 पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हुए स्काउट

बिग बॉस से जुड़ी खबरें शेयर करने वाले पेज ‘बिग बॉस तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा मामला एक टास्क के दौरान शुरू हुआ. इस दौरान गुल्लू और यंग ने स्काउट को लेकर कुछ कमेंट्स किए. यंग के लगातार उकसाने पर स्काउट भी जवाब देने लगे. देखते ही देखते दोनों के बीच बहस बढ़ गई और बात पर्सनल कमेंट्स तक पहुंच गई. इसी दौरान स्काउट अपना आपा खो बैठे और उन्होंने यंग को धक्का दे दिया. इस घटना के बाद बिग बॉस ने स्काउट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया.

इस लड़ाई के बाद स्काउट की घर में मुश्किलें और बढ़ गईं. रिपोर्ट के मुताबिक, पजामा के नाड़े को लेकर लव गिल के साथ भी उनकी बहस हो गई. ऐसे में वह घर में खुद को अकेला महसूस करने लगे. इसके बाद स्काउट ने अपने सारे बाल काट दिए और गंजे हो गए. वह स्मोकिंग रूम में जाकर रोने लगे. उनका यह बदला हुआ अंदाज देखकर घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए.

विज्ञापन

आम्रपाली और लव ने संभाला

स्काउट को इस तरह परेशान देखकर आम्रपाली दुबे और लव गिल उनके पास पहुंचे. दोनों ने उन्हें समझाने और चुप कराने की कोशिश की. हालांकि, उस वक्त स्काउट किसी से बात नहीं करना चाहते थे. उन्होंने साफ कहा कि उन्हें अकेला रहना है और खुद को संभालने के लिए थोड़ा समय चाहिए. वहीं, जब यंग को स्काउट की इस हालत के बारे में पता चलता है, तो वह खुद उनके पास पहुंचते हैं. यंग स्काउट को गले लगा लेते हैं. दोस्त को अपने पास देखकर स्काउट और ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं. इसके बाद दोनों साथ बैठकर बात करते हैं और अपने बीच हुई गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करते हैं.

 वीकेंड का वार में दिखेगा पूरा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, बातचीत के बाद यंग और स्काउट अपनी नाराजगी दूर कर लेते हैं और दोनों की दोस्ती एक बार फिर ठीक हो जाती है. शो की शुरुआत से साथ नजर आने वाले इन दोनों दोस्तों को फिर से करीब देखकर फैंस भी खुश हैं.

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच हुआ यह पूरा इमोशनल सीक्वेंस शनिवार को वीकेंड का वार में दिखाया जा सकता है. ऐसे में दर्शकों को इंतजार है कि आखिर यंग और स्काउट के बीच सुलह कैसे होती है और सलमान खान इस पूरे मामले पर क्या कहते हैं. अब देखना होगा कि इस लड़ाई के बाद दोनों की दोस्ती आगे कितनी मजबूत रहती है.





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: युंग डीएसए और लव गिल से झगड़े के बाद स्काउटओपी ने मुंडवाया सिर, घरवालों को लगा झटका

बिग बॉस: Scout Op को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट

Bigg Boss 20: लव गिल से भद्दा मजाक करने के बाद स्काउट ने शेव किया अपना सिर, उड़ा दिए सारे बाल; फूट-फूटकर रोते हुए आए नजर