Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20: माही विज ने बयां किया पैसे ना होने का दर्द, मिड वीक एविक्शन, आम्रपाली की राजनीति में एंट्री?

बिग बॉस 20: माही विज ने बयां किया पैसे ना होने का दर्द, मिड वीक एविक्शन, आम्रपाली की राजनीति में एंट्री?

by BollywoodNewsAndMovie


रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में काफी कुछ देखने के लिए मिला. घरवालों के बीच अक्सर तीखी बहस देखने के लिए मिल जाती है. ऐसे में लेटेस्ट एपिसोड में भी बवाल देखने के लिए मिला. इस बार मुद्दा खाना था, जिसमें चर्चा ये हुई कि किसने कम खाया और किसने ज्यादा खाया. साथ ही घी और दही किसने खाया. इसके अलावा कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें सिर्फ 3 कंटेस्टेंट्स की दावेदारी हासिल कर पाए. 

इतना ही नहीं, गुरुवार को स्ट्रीम किए गए एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने पार्लियामेंट में भी जाने की बात कही. साथ ही ‘बिग बॉस’ ने मिड वीक एविक्शन तक का ऐलान कर दिया, जिसमें एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर होने पड़ा और ये रिस्क कैप्टेंसी के तीनों दावेदारों ने लिया. चलिए बताते हैं आखिर लेटेस्ट एपिसोड में क्या कुछ बवाल हुआ.

माही विज और मैरी कॉम के बीच खाने पर छिड़ी बहस

‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत खाने पर बहस से शुरू हुई, जिसमें माही विज और मैरी कॉम के बीच तीखी तकरार देखने के लिए मिली. माही विज ने उन पर आरोप लगाया कि वो घर में दो आंख करती हैं. किसी को ज्यादा खाना देती हैं तो किसी को कम देती हैं. माही ने कहा कि मैरी कॉम ने गुल्लू को ज्यादा पराठा दिया और उनको कम दिया. इस पर दोनों के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिली. लेकिन इससे पहले वो अपने-अपने दोस्तों के साथ गुफ्तगू करती दिखीं.

बाद में मैरी कॉम ने उन्हें सामने से घेरा और सवाल किया कि उन्होंने कब किसके साथ पार्शलिटी की? तब उन्होंने बात की और बताया. दोनों में क्लीयरिटी की. लेकिन इसी बीच तीखी बहस हो जाती है.

Image

माही विज ने बयां किया दर्द

खाने पर चर्चा के बीच माही विज, अमन गांधी के साथ बात कर रही थीं. इसी बीच उन्होंने बचपन के मुश्किल दिनों को याद किया और कहा, ‘मुझे इस बात का ट्रॉमा नहीं है कि खाना नहीं दिया. लेकिन दुख है दर्द है. पता है मैं तो लोअर मिडिल क्लास फैमिली से आती हूं. हम बचपन में रेस्टोरेंट ही नहीं गए थे. मेरे पापा के पास नहीं थे कि वो हमें रेस्टोरेंट ले जाएं. मेरे पापा लीगल में थे तो आते ही रात को थे.’

रिलेटिव ने नहीं पिलाया था सूप…

माही आगे रोते हुए अपना दर्द बयां करती हैं, ‘मैं अपने रिलेटिव का नाम नहीं लूंगी उनके साथ हम लोग डिनर पर गए थे. तो सब बच्चों से पूछ रहे थे कि तुम क्या खाओगे? मैं और मेरी बहन से पूछा ही नहीं. मेरी बहन कैसी है कि वो देखकर कहती है मैं सूप पियूंगी. वो उसको बोलते हैं चुप…बाप पैसे दे रहा है क्या बिल के? ये बोला था उसको. वो बात अभी तक है मेरे दिमाग में. लेकिन उनके बच्चों के साथ आज भी मैं अच्छे से पेश आती हूं. आज पूरी फैमिली में सबसे ज्यादा सक्सेस हूं.’ इतना कहने के बाद एक्ट्रेस की आंखों से आंसू छलक जाते हैं.

राजनीति में एंट्री करेंगी आम्रपाली दुबे?

खाने की बहस के बीच आम्रपाली दुबे ने उस मुद्दे को भी उठाया, जहां पर काजी की ‘लॉलीपॉप वाली बात’ को घर के कुछ सदस्य यानी कि माही विज और उनके दोस्त डिफेंड कर रहे थे. इस पर वो मैरी कॉम, लव गिल और यंग डीएसए से बात करते हुए कहती हैं, ‘आज काजी को लॉलीपॉप वाली बात डिफेंड कर रहे हैं, जब आप ये बोलते हो कि उनका ये इंटेंशन नहीं था. काजी की बात पर उनका इंटेंशन समझ में आता है, जिस इंसान के साथ (मैरी कॉम) सच में लैंग्वेज बैरियर है उसका बात आपको समझ में नहीं आती है.’

Image

इस पर यंग खुश हो जाते हैं और तालियां बजाने लगते हैं. वहीं लव गिल भी उनकी बात से सहमति जताती हैं. इस पर यंग आम्रपाली से कहते हैं, ‘पार्लियामेंट जाओ यार…’. इस पर भोजपुरी एक्ट्रेस फट से जवाब देती हैं, ‘जरूर जाऊंगी.’ इसके बाद चर्चा शुरू हो जाती है कि एक्ट्रेस ने ये बात मजाक में कही है या फिर सच में वो राजनीति में एंट्री करने की प्लानिंग कर रही हैं? 

कैप्टेंसी के लिए 3 दावेदार, मिड एविक्शन

इसके साथ ही इस एपिसोड का एंड धमाकेदार और सरप्राइजिंग रहा. बिग बॉस ने घर में कैप्टेंसी टास्क करवाया, जिसमें सबसे ज्यादा लव गिल ने माइक जीता और डॉली (डॉल) में जाकर उन्होंने गेम खेली और इस बीच केवल माही विज, उदिति सिंह और यंग डीएसए को कैप्टेंसी के अगले टास्क के लिए दावेदारी मिलती है और इस बीच मिड एविक्शन भी हो जाता है. बिग बॉस तीनों कंटेस्टेंट्स को फैसला लेने के लिए कहते हैं कि वो घर के किसी एक सदस्य की एक लाइफ खत्म कर दें, जो सबसे वीक है. इस बीच बिग बॉस मिड एविक्शन पर भी बार-बार जोर देते हैं. 

Image

इस पर बातचीत में तीनों एक फैसले पर आते हैं और तीनों रीति तिवारी के नाम पर आते हैं. आपको बता दें कि रीति तिवारी इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट थीं. उनके पास एक ही लाइफ भी थी. ऐसे में रीति तिवारी का नाम लेते हैं और शो खत्म हो जाता है. यानी फ्राइडे के एपिसोड में रीति तिवारी मिड वीक में ही एविक्ट हो जाती हैं.



Source link

You may also like

Leave a Comment