Last Updated:
बीते एपिसोड में माही विज और लव गिल के बीच तीखी बहस देखने को मिली. इस दौरान माही ने लव को ‘प्रियंका जग्गा’ का नाम लेकर ताना मारा. बाद में उन्होंने घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स से कहा कि लव ने उन्हें 10 हफ्तों में जो कुछ कहा, उसका जवाब उन्होंने एक ही लाइन में दे दिया. माही ने यह भी कहा कि लव को पता होगा कि प्रियंका कौन हैं.
माही विज और लव गिल के बीच बीते एपिसोड में काफी झगड़ा देखा गया.
नई दिल्ली. ‘बिग बॉस 20’ जैसे-जैसे पाइनल की तरफ बढ़ रहा है. घर में रिश्तों के समीकरण तेजी से बदल रहे है. शो के 82वें एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क के बाद घरवालों के बीच कड़वाहट काफी बढ़ गई है. शो में अब माही विज और लव गिल के बीच जोरदार बहस देखने को मिली. इस झगड़े के दौरान माही ने लव की तुलना ‘बिग बॉस 10’ की सबसे विवादित कंटेस्टेंट रहीं प्रियंका जग्गा से कर दी. यह बात घर के बाहर तक पहुंच गई और खुद प्रियंका जग्गा ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है. वहीं, घर में उदिति और काजी के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद वो आंसू रोक नहीं पाईं.
बीते एपिसोड में माही विज और लव गिल के बीच तीखी बहस देखने को मिली. इस दौरान माही ने लव को ‘प्रियंका जग्गा’ का नाम लेकर ताना मारा. बाद में उन्होंने घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स से कहा कि लव ने उन्हें 10 हफ्तों में जो कुछ कहा, उसका जवाब उन्होंने एक ही लाइन में दे दिया. माही ने यह भी कहा कि लव को पता होगा कि प्रियंका कौन हैं.
क्यों हुई थी दोनों के बीच बहस
दरअसल, नॉमिनेशन टास्क चल रहा था. लव गिल पिंजरे में बंद थीं. तभी माही उधर से गुजरीं तो लव ने उनपर तंज कसा. माही गुस्से में पलटी और उन्होंने लव से पूछा क्या कहा. लव ने फिर तंज कसते हुए कहा मैं अब क्यों बताऊं. इसी दौरान दोनों के बीच तीखी नोक-झोक हो गईं. इस जुबानी जंग के बीच माही ने लव की तुलना शो की पुराने सीजन की विवादित कंटेस्टेंट ‘प्रियंका जग्गा’ से कर दी.
‘तू बिलकुल प्रियंका जग्गा है, जानती होगी न?’
माही ने दावा किया कि लव की शक्ल बिलकुल प्रियंका जग्गा जैसी हैं और उसे ये भी पता होगा कि प्रियंका जग्गा कौन हैं. दूसरी तरफ, लव गिल इस नाम से अनजान दिखे. उन्होंने कनिका और गुल्लू से पूछा कि आखिर यह प्रियंका कौन हैं? कनिका भी इस तुलना को लेकर हैरान नजर आईं और उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रियंका के नाम के साथ कोई गलत टैग जुड़ा हुआ है?
प्रियंका जग्गा ने किया रिएक्ट
जैसे ही शो में प्रियंका जग्गा का नाम उछला, उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी. प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फैन-मेड रील शेयर की. इस वीडियो में उनके व्यक्तित्व और बिग बॉस में उनके खेलने के तरीके का बचाव किया गया था. रील में बताया गया कि प्रियंका जितने दिन भी खेली वो सोलो खेलीं.
कब बिग बॉस में आई थीं प्रियंका जग्गा?
प्रियंका जग्गा ‘बिग बॉस 10’ का हिस्सा थीं. दिसंबर 2016 में सलमान खान के साथ उनकी तीखी बहस हुई थी. शो में लोपा मुद्रा राउत और मनु पंजाबी की दिवंगत मां को लेकर की गई निजी टिप्पणियों पर सलमान ने उन्हें जमकर फटकार लगाई थी. मामला इतना बढ़ा कि सलमान ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कह दिया था. उन्होंने चैनल को यह चेतावनी भी दी थी कि प्रियंका को दोबारा शो में बुलाया गया तो वह चैनल के साथ काम नहीं करेंगे.
स्किट के दौरान स्काउट-काजी से नाराज हुईं उदिति
एपिसोड में आगे स्काउट और काजी बिग बॉस के प्रॉप्स का इस्तेमाल करके एक छोटा सा नाटक कर रहे थे. जब उदिति ने उनसे प्रॉप्स संभालकर वापस रखने को कहा, तो स्विमिंग पूल के पास बैठे काजी ने मजाक में कहा कि सबको यही लगेगा कि अंडे आपने दिए हैं. यह बात उदिति को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने तुरंत दोनों से इसका मतलब पूछा. हालांकि, काजी और स्काउट ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली, लेकिन उदिति खुद को संभाल नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं.
About the Author
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…