प्रियंका जग्गा का रिएक्शन
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में माही विज और लव गिल के बीच आए दिन बहस होती रहती है. लेकिन इस बार दोनों के बीच ऐसी बहस हुई है कि, माही बीच में बिग बॉस 10 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा को ले आई हैं. दरअसल, बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में केज टास्क हुआ है, जिसमें लव से बहस करते हुए माही ने उनकी तुलना प्रियंका जग्गा से कर दी. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों एक जैसी दिखती हैं.
इस बात पर लव हैरान रह गईं और उन्होंने घर के दूसरे सदस्यों से पूछा कि प्रियंका कौन हैं. माही के इस कमेंट ने प्रियंका जग्गा का भी ध्यान खींचा है. बिग बॉस 10 की पूर्व कंटेस्टेंट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फैन का बनाया वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके गेम का बचाव किया गया था.
प्रियंका का नाम सुन लव भी हुई कंफ्यूज
माही और लव की बहस के बाद माही ने कहा, “अभी इसने जो मुझे 10 हफ्ते में बोला ना, मैंने इसको एक लाइन में तड़पा दिया। इसको भी पता होगा प्रियंका कौन है.” वहीं, लव गिल कनिका मान और गुल्लू से पूछती नजर आईं, “प्रियंका कौन है?” इस पर कनिका भी हैरान दिखीं और उन्होंने कहा, “मुझे ये बात समझ नहीं आई. प्रियंका पे क्या कोई गलत टैग है क्या?”
Why Kanika Mann And Love Gill Is So Pick Me As They Do Not Know Who Is Priyanka Jagga,Mahhi Nailed It Today,😭 https://t.co/lxtwvu8UZ2
— ﹖ (@IAMNarcissistt_) November 26, 2026
प्रियंका जग्गा ने शेयर किया वीडियो
माही विज के लव गिल की तुलना प्रियंका जग्गा से करने के बाद प्रियंका ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फैन द्वारा बनाया गया वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में दोनों की तुलना न करने की बात कही गई थी. वीडियो बनाने वाले ने कहा कि प्रियंका अपनी बात खुलकर रखने और अपना अलग गेम खेलने के लिए जानी जाती थीं. प्रियंका ने एक दूसरे क्रिएटर का वीडियो भी शेयर किया और लिखा, “फैक्ट्स बताने के लिए शुक्रिया.”
क्यों हुई थी बिग बॉस 10 से प्रियंका जग्गा की छुट्टी?
प्रियंका जग्गा दिसंबर 2016 में बिग बॉस 10 से विवादित तरीके से बाहर हुई थीं. शो के दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट लोपामुद्रा राउत और मनु पंजाबी की दिवंगत मां को लेकर निजी टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी. वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने प्रियंका के व्यवहार पर सवाल उठाए और घरवालों को उनकी टिप्पणियों का वीडियो भी दिखाया. इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई. सलमान ने प्रियंका को घर से बाहर जाने के लिए कहा और चेतावनी दी कि अगर वह कलर्स के किसी शो में नजर आईं तो वह चैनल के साथ काम करना बंद कर देंगे.