Endemol Shine India के रियलिटी शो बिग बॉस 20 के एपिसोड 76 में घरवालों के बीच एक बार फिर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। इस बार घर की कप्तान उदिति सिंह को सभी कंटेस्टेंट्स को 10 में से पॉइंट देने की जिम्मेदारी सौंपी गई। उदिति की इस रैंकिंग ने घर में नया विवाद खड़ा कर दिया। खासतौर पर माही विज को मिले सबसे कम नंबरों ने उन्हें नाराज कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ काजी तौकीर अपने पुराने ‘काजीना’ अवतार में नजर आए, जिसे देखकर घरवाले अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इतना ही नहीं, घर में राशन चोरी का मामला भी सामने आया, जिसने एक बार फिर कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव बढ़ा दिया।
माही विज ने उदिति सिंह को सुनाई खरी-खोटी
रैंकिंग सामने आने के बाद माही विज का गुस्सा साफ नजर आया। उन्हें इस बात का सबसे ज्यादा बुरा लगा कि उदिति ने उन्हें केवल 1 नंबर दिया। माही ने उदिति से सीधे इस बारे में सवाल किया और आरोप लगाया कि वह निजी बातचीत में बताई गई बातों का इस्तेमाल उनके खिलाफ करती हैं। इस पर उदिति ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि बिग बॉस ने जब उनसे सवाल पूछे, तो उन्हें अपनी राय रखनी ही थी। दोनों के बीच बातचीत जल्द ही बहस में बदल गई। इसके बाद माही ने काजी तौकीर से भी इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि वह काजी की वजह से ही उदिति से बातचीत करती हैं। हालांकि, काजी ने दोनों के विवाद में पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि यह उन दोनों का आपसी मामला है और उन्हें इसे खुद सुलझाना चाहिए। दूसरी तरफ माही अमरपाली दुबे के सामने भी भावुक होती नजर आईं। उन्होंने उदिति के व्यवहार को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। किचन एरिया में भी दोनों के बीच बहस जारी रही। साफ था कि उदिति की एक रैंकिंग ने घर के रिश्तों में नई दरार पैदा कर दी है।
Bigg Boss 20 में काजी तौकीर का जलवा! स्काउट को पछाड़ जीता बॉस मीटर, अब ट्रॉफी पर नजर
Invalid Instagram URL
काजी तौकीर का ‘काजीना’ अवतार
बिग बॉस के घर में जहां एक तरफ विवाद चल रहा था, वहीं काजी तौकीर ने अपने मजेदार अंदाज से माहौल हल्का करने की कोशिश की। वह एक बार फिर महिला के गेटअप में नजर आए। उन्होंने मेकअप और शानदार तैयारियों के साथ अपना पुराना ‘काजीना’ अवतार अपनाया। घर के दूसरे सदस्यों ने भी उन्हें तैयार होने में मदद की। हालांकि, इस बार काजी का यह अंदाज मनीष गोयल के सामने परेशानी खड़ी कर सकता था, क्योंकि पहले भी उनके इस मजाक को लेकर दोनों के बीच विवाद हो चुका था। युंग डीएसए ने काजी को बताया कि मनीष की तबीयत ठीक नहीं है और उन्होंने काजी से उनके साथ मजाक न करने की बात कही है। इसके बाद घरवालों ने तय किया कि काजी मनीष के पास जाकर सिर्फ खड़े होंगे और उनसे सामान्य बातचीत करेंगे। काजी महिला के गेटअप में मनीष के पास पहुंचे। इस बार दोनों के बीच बातचीत मजाकिया रही और मामला बिना किसी बड़े विवाद के खत्म हो गया। बाद में काजी कैमरे के सामने बात करते और सुनील ग्रोवर को सलाम करते भी नजर आए।
बिग बॉस 20 में फिर पकड़ी गई राशन चोरी
एपिसोड में एक और बड़ा मुद्दा तब सामने आया, जब कप्तान उदिति सिंह को पौधों के पीछे आटा और चावल के पैकेट छिपे हुए मिले। उन्होंने तुरंत दोनों पैकेट बाहर निकाले और घरवालों को दिखाए। यह देखकर सभी कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए। कुछ घरवालों ने लव गिल को गुल्लू के पास जाते हुए देखा। जब राशन छिपाने को लेकर सवाल किया गया, तो गुल्लू ने जवाब दिया कि यह सामान उन्होंने ही छिपाया था और बाद में भूल गए। हालांकि, घर के दूसरे सदस्यों को यह सफाई पसंद नहीं आई। उनका कहना था कि जब सभी घरवाले खाने की कमी से जूझ रहे थे, तब बुनियादी राशन को छिपाना गलत था।
काजी के ‘स्टैंड लो’ कहने पर कनिका मान को आया गुस्सा
राशन चोरी के मुद्दे पर बातचीत के दौरान काजी तौकीर ने कनिका मान से बार-बार अपना स्टैंड लेने के लिए कहा। इस बात से कनिका नाराज हो गईं। उन्होंने काजी को साफ शब्दों में कहा कि वह उन्हें बार-बार उकसाने की कोशिश न करें। बाद में कनिका खुद गार्डन एरिया में काजी से बात करने पहुंचीं। उन्होंने दोबारा कहा कि उन्हें एक ही बात बार-बार कहकर परेशान न किया जाए। इसके अलावा कनिका ने गुल्लू और लव से भी इस मामले पर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि राशन चोरी जैसी गंभीर बात को हंसी में उड़ाना सही नहीं था। इससे ऐसा लग रहा था कि दोनों को राशन छिपाए जाने की जानकारी पहले से थी, जबकि घर के दूसरे सदस्य खाने की कमी का सामना कर रहे थे।