Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में इन दिनों रिश्तों के बदलते रंग देखने को मिल रहे हैं। घर में कहीं दोस्तों के बीच अनबन देखने को मिल रही है, तो कहीं कुछ कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे का साथ निभाते नजर आ रहे हैं। शो की शुरुआत से ही दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है। वहीं कनिका मान और गुल्लू की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में है। दोनों शुरुआत से ही एक-दूसरे का साथ देते आए हैं। अब कैप्टेंसी टास्क के दौरान गुल्लू ने कुछ ऐसा किया कि कनिका भावुक हो गईं और अपने आंसू नहीं रोक पाईं।
कैप्टेंसी टास्क में दो टीमों के बीच हुई टक्कर
बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक, घर में कप्तानी के लिए दो टीमें बनाई गई थीं। टीम ए में गुल्लू, कनिका मान और स्काउट ओपी शामिल थे। इस टास्क में टीम ए जीत गई। इसके बाद बिग बॉस ने तीनों को आपसी सहमति से नया कप्तान चुनने की जिम्मेदारी दी।
गुल्लू ने कनिका के लिए छोड़ी कप्तानी
स्काउट ओपी पहले से मिली सजा के कारण कप्तानी की दौड़ से बाहर थे। ऐसे में गुल्लू और कनिका के पास मौका था। गुल्लू ने कहा कि वह कनिका को कप्तान बनाना चाहते हैं, जबकि कनिका चाहती थीं कि गुल्लू यह जिम्मेदारी संभालें।
Team A (Gullu, Kanika & Scout) had to decide their next captain. Since Scout was ineligible due to his punishment, the decision was between Gullu and Kanika. Interestingly, Gullu wanted Kanika to become captain, while Kanika wanted Gullu to be captain. Both were not ready to convince. Finally, Scout voted in favour of Kanika, making her the NEW CAPTAIN OF THE HOUSE!
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 26, 2026
हालांकि, गुल्लू अपने फैसले पर कायम रहे और स्काउट ने भी कनिका का समर्थन किया। इस तरह कनिका घर की नई कप्तान बन गईं।
गुल्लू के फैसले से भावुक हुईं कनिका
कप्तान बनने के बाद कनिका इस बात से भावुक हो गईं कि गुल्लू ने उनके लिए अपना मौका छोड़ दिया। उन्हें दोस्त का यह साथ काफी खास लगा और वह अपने आंसू नहीं रोक पाईं। दोनों की दोस्ती का यह अंदाज घर में चर्चा का विषय बन गया।
वॉशरूम में जाकर रोने लगीं एक्ट्रेस
बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक, कनिका कप्तान बनने के बाद वॉशरूम में जाकर रोने लगीं। इस दौरान लवप्रीत गिल बाहर खड़ी थीं और उन्होंने कनिका को शांत कराने की कोशिश की। गुल्लू के फैसले ने कनिका को कितना प्रभावित किया, यह उनके इस भावुक पल से साफ नजर आया।
पहले भी गुल्लू जता चुके हैं अपनी पसंद
गुल्लू और कनिका की नजदीकियों की चर्चा पहले भी हो चुकी है। कुछ दिन पहले गुल्लू ने कनिका से कहा था कि अब वह उन्हें अच्छी लगने लगी हैं और उनकी पसंद बढ़ती जा रही है। हालांकि, कनिका ने उन्हें सिर्फ अपना दोस्त बताया था। अब गुल्लू के इस फैसले के बाद दोनों की दोस्ती को लेकर फिर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
कप्तानी के बाद बढ़ सकती हैं कनिका की मुश्किलें
कप्तान बनने के साथ कनिका की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। माही विज, काजी तौकीर और आम्रपाली दुबे के साथ उनके पहले भी मतभेद देखने को मिले हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि वह घर की कप्तानी कैसे संभालती हैं और बाकी सदस्यों के साथ उनका रिश्ता कैसा रहता है।
Read more: तान्या मित्तल के शो को लेकर एकता कपूर ने दिया बड़ा अपडेट, फैंस को मिलेगा सरप्राइज
सोशल मीडिया पर भी बंटे दर्शक
गुल्लू के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ दर्शकों ने दोनों की दोस्ती को सच्चा बताया, तो कुछ का मानना है कि गुल्लू को खुद कप्तान बनना चाहिए था। वहीं, कुछ लोगों ने इसे बेवजह का ड्रामा भी कहा। अब दर्शकों को इंतजार है कि दोनों की दोस्ती आगे क्या नया मोड़ लेती है।