Bigg Boss 20 : लव गिल-माही के बीच तीखी बहस, प्रियंका जग्गा से तुलना पर मचा बवाल


Lagatar Desk : बिग बॉस 20‘ जैसे-जैसे फिनाले की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घर में ड्रामा और विवाद बढ़ते जा रहे हैं. बीते एपिसोड में स्काउट ओपी ने गुल्लू के सामने लव गिल को लेकर अपने दिल की बात कही. उन्होंने बताया कि लव ने किस तरह उनके दिमाग पर असर डाला था.

 

स्काउट के मुताबिक, लव उनके साथ काफी समय बिताती थीं. तेल की मालिश करने से लेकर उनके कपड़े धोने और साथ में खाना खाने तक, उन्होंने लव को हर चीज करने दी.

 

 

स्काउट ने गुल्लू के सामने खोली दिल की बात

एपिसोड की शुरुआत में स्काउट, गुल्लू से लव गिल के बारे में बातचीत करते नजर आए. उन्होंने कहा कि लव ने इतने दिनों तक उनका दिमाग अपने हिसाब से चलाया. वह उनके कपड़े धोती थीं और तेल भी लगाती थीं. इस पर गुल्लू ने स्काउट से कहा कि वह लव के चक्कर में कैसे फंस गए.

 

इसके बाद वॉशरूम एरिया में स्काउट और लव के बीच बातचीत हुई. स्काउट ने लव से कहा, तुम जीत गई. उन्होंने यह भी कहा कि घर से बाहर निकलने के बाद वह उन्हें असली बात बताएंगे. इस पर लव ने जवाब दिया कि उनके चेहरे पर सारी बातें साफ नजर आती हैं.वहीं, काजी ने उदिति से बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी में आए एक इरिटेटिंग लड़के का जिक्र किया. इसके बाद घर में कैप्टेंसी टास्क की घोषणा हुई.

 

 

कैप्टेंसी टास्क में लव और गुल्लू के नाम पर बहस

कैप्टेंसी टास्क के तहत लव गिल को पिंजड़े में बंद किया गया. वहीं, घर के बाकी सदस्यों को चर्चा करके दावेदारी के लिए नाम तय करने थे. इस दौरान ज्यादातर घरवालों ने लव और गुल्लू का नाम लिया. लेकिन किसे दावेदारी में बनाए रखना है और किसे बाहर करना है, इस बात पर घर में बहस शुरू हो गई.कुछ सदस्य गुल्लू के खिलाफ थे, तो कुछ लव को दावेदारी से बाहर करना चाहते थे. उदिति भी लव को रेस से बाहर करने के इरादे पर अड़ी रहीं.

 

 

माही और लव के बीच जमकर हुई बहस, दावेदारी से बाहर हुईं लव

 

टास्क के दौरान लव गिल और माही के बीच तीखी बहस हो गई. लव ने माही से कहा, ‘बाहर जा.इस पर माही ने पलटकर जवाब दिया, तेरे बाप की नौकर हूं क्या, क्यों जाऊं? देखते ही देखते दोनों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई और दोनों ने एक-दूसरे को घटिया औरत तक कह दिया.इस बीच कुछ घरवालों ने लव को बताया कि गुल्लू और कनिका ने उन्हें उल्लू बनाया है. आखिरकार उदिति ने घोषणा की कि लव गिल अगली कैप्टेंसी दावेदारी से बाहर हो गई हैं.

 

माही ने लव की तुलना प्रियंका जग्गा से की

लव और कनिका के बीच बाद में माही की टिप्पणी को लेकर चर्चा हुई. दरअसल, माही ने लव की तुलना बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा से की थी. इसी बात को लेकर घर में चर्चा शुरू हो गई. आम्रपाली ने भी प्रियंका जग्गा को लेकर सलमान खान की पुरानी टिप्पणी का जिक्र किया.इसके बाद घर में एक फन टास्क हुआ, जिसमें कनिका, लव, गुल्लू और स्काउट की टीम को हार का सामना करना पड़ा.

 

काजी के मजाक पर नाराज हुईं उदिति, मांगनी पड़ी माफी

 

एपिसोड के आखिर में काजी ने उदिति को लेकर एक मजाक किया, जिसका उदिति ने डबल मीनिंग निकाल लिया. काजी ने सफाई देते हुए कहा कि उनके मजाक का कोई दूसरा मतलब नहीं था, लेकिन उदिति उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुईं. आखिरकार काजी को उनसे माफी मांगनी पड़ी.

 

 



Source link

Related posts

बिग बॉस 20 में गुल्लू ने किया ऐसा काम, फूट-फूटकर रोईं कनिका मान

भोजपुरी एक्ट्रेस अम्रपाली दुबे बिग बॉस 20 में अपने गेम को लेकर चर्चा में हैं। शो के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने उनके गेम खेलने के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने अम्रपाली की रणनीति और घर के सदस्यों के बीच खुद को नजरअंदाज महसूस करने की शिकायतों पर भी बात की। सलमान ने उन्हें अपने गेम में हो रही गलतियों पर ध्यान देने की सलाह दी। इस एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर अम्रपाली के गेम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। #AmrapaliDubey #BiggBoss20 #SalmanKhan #BhojpuriActress #RealityShow #EntertainmentNews #indiacomhindi – Facebook

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में भिड़ीं लव गिल और अरिश्फा खान, ‘सेरेलेग’ वाले तंज पर भड़कीं अरिश्फा, लव के ठहाकों ने बढ़ाया पारा