बिग बॉस 20 में चढ़ा सलमान खान का पारा, गुस्से में उतार दी टी-शर्ट, बोले- अब करो ट्रोल, Tv Hindi News


बिग बॉस 20 के आज के एपिसोड में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए। सलमान का ये गुस्सा कंटेस्टेंट्स पर नहीं बल्कि ऑनलाइन ट्रोल्स को लेकर निकला। सलमान का पारा इतना चढ़ गया कि उन्होंने कैमरे पर ही टी-शर्ट निकाल दी। 

बिग बॉस 20 के आज के वीकेंड के वार में सलमान खान का बिल्कुल अंदाज नजर आया। सलमान खान सोशल मीडिया पर दूसरों को ट्रोल करने वालों से काफी नाराज नजर आए। उनका पारा इतना ज्यादा बढ़ गया है कि उन्होंने कैमरे पर ही अपनी टी-शर्ट उतार दी और अपना मेकअप उतराने लगे। ट्रोल्स पर भड़कते हुए सलमान ने कहा- अब करो ट्रोल।

स्काउट से सलमान खान ने पूछा सवाल

सलमान खान स्काउट से उनके उस बयान के बारे में बात कर रहे थे जहां अरिश्फा से लड़ाई के बाद उन्होंने अपनी यूट्यूब और गेमिंग कम्यूनिटी को कहा था कि अरिश्फा को देख लेना, इसे निकाल देना। सलमान ने उनसे पूछा कि क्या वो अपनी कम्यूनिटी से उनके बारे में भी कुछ कहेंगे?

ट्रोल्स पर भड़के सलमान खान

स्काउट से बात करते-करते सलमान खान सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की बात करने लगे। सलमान ने कहा कि ट्रोल्स भी दूसरे को नीचा दिखाकर कमाई कर रहे हो। उन्होंने कहा कि जो आपको रोजी-रोटी दे रहा है उसके बारे में ही आप उल्टा-सीधा लिख रहे हो। उसके वजन पर, उसके शरीर पर, उसके लुक्स पर किसी के वजन पर, किसी के मुस्कान पर, जो मां बन गई है उसके वजन पर। वो पैसा कमा रहा है, ये सब करने के बाद। फिर आखिर में आता है फॉलो मी।

सलमान ने पहली बार बिग बॉस के कैमरे पर उतारी टी-शर्ट

सलमान खान ने कहा कि ट्रोल कहते रहते हैं, “भाई मोटा हो गया है, भाई को ट्रोल…लो कर लो न ट्रोल (जैकेट उतारते हुए), ये सब निकालो (हैट फेंकते हुए, टी-शर्ट निकाली) सलमान खान ने टी-शर्ट निकालने के बाद कहा- ये लो दिखाता हूं। ट्रोल करना पसंद है? करो ट्रोल, ये देखो, क्लोज अप लो।”

वरुण धवन और सोहेल की ट्रोलिंग का सलमान खान ने किया जिक्र

इसके बाद सलमान खान अपने मेकअप दादा को बुलाते हैं। राजू उनके सामने शीशा लेकर खड़े हो जाते हैं और सलमान खान अपना मेकअप पोछना शुरू कर देते हैं। इसके बाद सलमान खान अपने पेट पर हाथ मारते हैं और ये दिखाते हैं कि फैट है उनके पेट पर। सलमान ने कहा- “पहले अपने आपको देखो भाई। ये जो कमेंट करते हो ना पहले अपना जिस्म देख लो, अपने मां-बाप की सेहत देख लो पहले। एक समझ आता है कि भाई आपका वजन कम हो गया है, समझ आता है, लेकिन मजाक उड़ाना? सोहेल का, वरुण का।”

सलमान ने बताया आजकल क्यों पहन रहे हैं टोपी

सलमान ने कहा, “क्या हम नहीं बक सकते गाली? ट्रोल्स को लगता है हम डरते हैं, जिस दिन हम अपनी पर उतर आए, भगते फिरोगे। टकला हो गया है… पिक्चर का लुक है और असली कारण है कि मेरे एक दोस्त का दो महीने पहले निधन हो गया था…ट्रान्सप्लांट कराया है भाई ने…मुझे फर्क नहीं पड़ता इससे, लेकिन कितने लोग डिप्रेशन में जाते हैं, मेरी बुराई करो, मैं तुम्हें गलत साबित करूंगा। मेरी अच्छाई करो, मैं और मौके दूंगा अच्छाई करने के। ये मेरी पर्सानलिटी है, लेकिन कितने सारे लोग हैं जिनके बारे में जब बुरा लिखा जाता है तो वो डिप्रेशन में चले जाते हैं।”

ट्रोल्स पर भड़ास निकालते हुए सलमान खान ने एक किस्सा भी बताया। उन्होंने कहा कि साइबर सेल से सब पता चल जाता है कि कौन कहां से क्या लिख रहा है। एक बार कोई ट्रोल उनके और उनके परिवार के बारे में काफी गलत चीजें लिख रहा था। सलमान खान ने उसके बारे में सब पता किया, उसे मिले और पूछा कि क्या अब वो लिखें कि वो कौन हैं, उनके माता-पिता क्या करते हैं? इसके बाद ट्रोल ने सलमान खान से माफी मांगी थी।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: कटरीना की बॉडी शेमिंग से भड़के सलमान खान, कैमरे पर उतारे कपड़े, दी चुनौती – Bigg Boss 20 weekend ka vaar Salman khan Shirtless age and weight paparazzi trolls katrina kaif tmovg

‘जहां ऐसा हो खींच कर चमाट मारो’, कटरीना कैफ के वजन का मजाक उड़ाने वालों की भी सलमान खान ने कर दी बोलती बंद – salman khan slammed katrina kaif body shaming trolls after she became a mother during bigg boss 20 weekend ka vaar

बिग बॉस 20:लाइव टीवी पर सलमान को हुआ सीने में दर्द, घरवालों ने की डॉक्टर से मदद लेने की गुहार; जानें क्या हुआ – Bigg Boss 20 Salman Khan Suffers Chest Pain During Live Tv Housemates Urge Him To Seek Medical Help