बिग बॉस 20 में महायुद्ध, अरिश्फा पर भड़के स्काउट, आम्रपाली से भिड़ीं माही, बोलीं- ‘भोजपुरी लोग इस पर थूकते होंगे’


‘बिग बॉस 20’ के पिछले एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क देखने को मिला, जिसमें तीन कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। नॉमिनेशन टास्क के बाद अब बिग बॉस हाउस में कैप्टेंसी टास्क में घरवाले एक-दूसरे से भिड़ते नजर आने वाले हैं। शो में यूं तो काफी कुछ देखने को मिलने वाला है, लेकिन टास्क के दौरान उदिति सिंह और अरिश्फा खान की स्काउट से भिड़ंत ने पूरे घर को हिलाकर रख दिया। यूं तो एपिसोड शुरू होने पर घरवाले ठीक-ठाक मूड में दिखाई दिए, लेकिन दिन ढलने के साथ-साथ विवादों का दौर भी शुरू हो गया। यंग जहां आम्रपाली को अपना रैप सुनाते हैं तो वहीं कनिका और ईशा गार्डन में बैठकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करती हैं। माही, कनिका और गुल्लू भी गार्डन एरिया में बैठकर मस्ती करते नजर आते हैं।

आम्रपाली दुबे-माही विज में हुई भिड़ंत

आम्रपाली दुबे, मैरी कॉम की शिकायत करते हुए कहती हैं कि वह किसी की नहीं सुनतीं और किचन में सिर्फ अपने हिसाब से काम करती हैं। इसके बाद आम्रपाली अपने पसंद की सब्जी बनाती हैं, जिस पर मैरी कॉम नाराज हो जाती हैं। दूसरी तरफ काजी आकर माही से कहते हैं कि आप स्टार हैं, आप आम्रपाली को भाव मत दो।  लव ये बात सुनती हैं और आम्रपाली को आकर इसके बारे में बताती हैं। इस पर एक नया बवाल खड़ा हो जाता है। कुछ घरवाले जहां माही तो कुछ आम्रपाली की तरफ होते हैं। काफी देर तक माही और आम्रपाली के बीच बहस होती है। माही गुस्से में आम्रपाली को यहां तक कह देती हैं कि ‘भोजपुरी के लोग इस पर थूकते होंगे।’

कैप्टेंसी टास्क में खड़ा हुआ बखेड़ा

बिग बॉस अगली सुबह कैप्टेंसी टास्क का ऐलान करते हैं। बिग बॉस टास्क का के बारे में बताते हैं और कहते हैं कि व्हाइट रूम में मेल कंटेस्टेंट सफेद कपड़ों में खड़े होंगे और फीमेल कंटेस्टेंट उन पर रंगों से निशाने लगाएंगी। महिलाएं, उन पुरुषों पर निशाना लगाएंगी, जिन्हें वह टास्क से बाहर करना चाहती हैं। टास्क शुरू होता है और सबसे पहले अरिश्फा, लव और रीति जाती हैं। अरिश्फा स्काउट के ऊपर रंग फेंकती हैं और स्काउट को गुस्सा आ जाता है। स्काउट, अरिश्फा को कहते हैं- यहीं पटक दूगा। इस पर अरिश्फा भी गुस्से में काफी कुछ कहती हैं। इसके बाद स्काउट और उदिति के बीच भी गर्मागर्म बहस होती है। 

इन तीन कंटेस्टेंट पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए सदस्यों की बात करें तो स्काउट, रोहिद खान और स्काउट ओपी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। नॉमिनेट होने के बाद आसिफ खान शो पर ही सवाल उठाते नजर आए। वह कहते हैं कि ‘मुझे गेम अनफेयर लगने लगा है।’ इसके बाद वह कुछ कंटेस्टेंट्स का जिक्र करते हुए बिग बॉस से सवाल करते हैं कि क्या वह उन्हें जिताने के लिए इस शो में लेकर आए हैं। उन्होंने तर्क दिया कि अगर नॉमिनेशन पर चर्चा करने वाले सभी चार सदस्यों को नॉमिनेट किया जाता तो ये फेयर होता, लेकिन यंग डीएसए को नॉमिनेशन प्रक्रिया में छूट दे दी गई, क्योंकि वह घर के कप्तान हैं। ये गलत है।

ये भी पढ़ेंः ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स की प्लानिंग-प्लॉटिंग ने बिगाड़ा खेल, रद्द हुआ नॉमिनेशन टास्क



Source link

Related posts

बिग बॉस 20 से बाहर हुए ‘पंचायत’ के आसिफ खान, 8 हफ्ते के सफर के बाद इमोशनल पोस्ट शेयर किया – Panchayat Actor Aasif Khan Evicted from Bigg Boss 20 After Eight Weeks Shares Emotional Post avr

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर से विदा हुए पंचायत के ‘दामाद जी’, आसिफ के जाते ही फूट-फूटकर रोए यंग और स्काउट

Bigg Boss 20 से खतम हुआ आसिफ खान का सफर, एलिमिनेशन सुनते ही फूट-फूटकर रोए स्काउट और यंग डीएसए