बिग बॉस 20 रविवार का वार: माही विज ने की कनिका की नकल, सलमान भी नहीं रोक पाए हंसी, Tv Hindi News


बिग बॉस 20 का संडे का वीकेंड का वार धमाकेदार होने वाला है। माही विज ने कनिका मान की नकल कर सभी को हैरान कर दिया। अरिश्फा के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। बिग बॉस का ये एपिसोड खास होने वाला है।

बिग बॉस 20 का शनिवार वाला एपिसोड धमाकेदार रहा। होस्ट सलमान खान ने एक-एक कर सभी घरवालों को एक हफ्ते का रिपोर्ट कार्ड दिया। इस एपिसोड में जो कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा चमक कर सामने आया वो थे काजी तौकीर। सलमान ने कहा कि इस शो में स्टार तो बहुत आए लेकिन रॉकस्टार एक ही है। ऐसा लग रहा था कि सलमान फटकार लगाने वाले हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब आज के एपिसोड में धमाका होने वाला है। रविवार वाला एपिसोड अक्सर एक मजेदार एपिसोड हटा है जिसमें कंटेस्टेंट को नए टास्क और एक्टिविटी दी जाती है। इस बार सलमान ने माही विज और आम्रपाली से एक्टिंग करवा की।

माही ने की कनिका की नकल

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा सलमान खान माही विज और आम्रपाली दूबे को किसी एक कंटेस्टेंट की नकल करने के लिए कहते हैं। माही, कनिका मान की नकल करती हैं। पहले वो पूरे घर में चक्कर लगाकर खुद की तारीफ करती हैं और फिर घर की ड्यूटी को लेकर उनके भाव-भाव की कॉपी। आम्रपाली उनका साथ देती नजर आ रही हैं। कनिका खुद अपनी नकल देख हंस पड़ती हैं। इसके बाद कनिका और गुल्लू के बीच एक रोमांटिक डांस पेफोर्मांस दिखाई जाएगी। रविवार वाले वीकेंड के वार में सलमान खान घरवालों को ऐसे कंटेस्टेंट का नाम लेना है जो बिग बॉस रूल कर रहा है या बिग बॉस लॉस। ये एक्टिविटी साबित करेगी कि घरवाले किसके दोस्त बन रहे हैं और किसके खिलाफ अपनी आवाज उठा सकते हैं।

आम्रपाली दूबे और अरिश्फा के बीच तगड़ा विवाद

आज के एपिसोड में एक बड़ी लड़ाई भी होने वाली है। आम्रपाली दूबे और अरिश्फा खान के बीच तगड़ी बहस देखने को मिलने वाली है। प्रोमो के मुताबिक दोनों बाथरूम एरिया के बाहर हैं। आम्रपाली, अरिश्फा को कहती हैं कि वो हर छोटी बात का बुरा मान जाती है। उन्होंने कहा कि वो लोगों के घरों के संस्कार निकालने लगती है। आगे अरिश्फा रोते हुए कहती हैं कि ‘घर चलता है मेरा उससे’। हालांकि, दोनों के बीच शुरू हुआ ये विवाद किस वजह से हुआ ये अभी सामने नहीं आया है। आज के एपिसोड में पता चलेगा कि आखिर क्यों अरिश्फा और आम्रपाली दूबे के बीच बहस हुई थी। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं था, इससे पहले भी दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो चुकी थी। अब आज रविवार वाले एपिसोड का इंतजार हो रहा है।

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट

बता दें, पिछले हफ्ते 6 सितंबर को बिग बॉस 20 की शुरुआत हुई थी। सलमान खान ने खुद एंटरटेनमेंट जगत के 16 कंटेस्टेंट का स्वागत किया था। शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट के नाम हैं MC मैरी कोम, माही विज, ईशा रेखी, कनिका मान, आम्रपाली दूबे, अरिश्फा खान, अमन गांधी। काजी तौकीर, उदिति सिंह, आसिफ खान, रीती तिवारी, लव गिल, कुशाल तंवर, तन्मय सिंह, यंग डीएसए, रोहैद खान। इस बार कास्टिंग जबरदस्त हुई है। शो के शुरुआती एपिसोड में ही ऑडियंस को रेस में आगे तक बने रहने वाले कंटेस्टेंट की पहचान हो गई है।

बिग बॉस 20 के पहले हफ्ते का विवाद

बिग बॉस 20 के पहले हफ्ते में आसिफ खान और काफी तौकीर के बीच में जबरदस्त विवाद देखा गया था। ये विवाद इतना बढ़ गया कि आसिफ, काजी को मारने के लिए आगे आए, मैरी कोम को भी रीती की बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोल किया गया था। माही विज को पसंद किया जा रहा है। वो खुलकर अपनी राय रख रही हैं। अब देखना होगा कौन इस शो में बना रहता है और कौन होगा एलिमिनेट।



Source link

Related posts

वीकएंड का वार:’बिग बॉस 20′ से बाहर हुईं ये प्रतिभागी! वरदान से आया ट्विस्ट; जानिए रविवार को शो में क्या हुआ – Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Arishfa Khan Kanika Mann Love Gill And Uditi Singh About To Out Of Home

Bigg Boss 20: काजी तौकीर के माथे पर लगा वो छोटा स्टिकर क्या, निकालकर खा गए सिंगर?, Tv Hindi News

वीकेंड का वार: BB20 में सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट की छिनी पावर, आम्रपाली को मिला रिजेक्शन!