बिग बॉस 20: राशन टास्क में बवाल, मैरी कॉम जमीन पर गिरी, लव और यंग डीएसए में हुई लड़ाई


‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत में दिखाया गया कि लव गिल और यंग डीएसए के बीच में जमकर बवाल हुआ. दरअसल, यंग डीएसए लव गिल के साथ मजाक कर रहे थे. लेकिन लव गिल को मजाक पसंद नहीं आया और वो गुस्सा हो गई. आम्रपाली दुबे उन्हें समझाती हैं. इसके बाद लव गिल आम्रपाली दुबे पर भी गुस्सा करती हैं. इसके बाद आम्रपाली दुबे नाराज हो जाती हैं. वहीं लव गिल भी गुस्से में ही नजर आती हैं. 

वहीं माही विज दूध छुपा कर रखती हैं तो घरवाले उन पर गुस्सा करते हैं. वहीं रीति घरवालों को अपना गाना सुनाती हैं और काजी उसे लेकर मजाक करते हैं.

इसके बाद बिग बॉस राशन टास्क अनाउंस करते हैं और फिर राशन टास्क शुरू होता है. इस टास्क में जमकर बवाल होता है. गार्डन में कई सारे राशन के पैकेट पड़े होते हैं. इसी के साथ टास्क कैप्टेंसी दावेदारी भी होती है. जोड़ी में टास्क होता है. जीतने वाली जोड़ी कैप्टेंसी के लिए दावेदार बनेगा. जोड़ियों को जमीन पर पड़े राशन के पैकेट रखकर डिलीवरी करनी थी, जो डिलीवरी कर पाएगा वो जीतेगा. वहीं घरवाले राशन के पैकेट बैग में से निकालते हैं. 

पहले लव और रीति जाती हैं, उनके सामने कनिका और मैरी कॉम होते हैं. टास्क में लड़ाई शुरू होती है. सभी कनिका के बैग से राशन के पैकेट निकालते हैं. इसी सब झड़प में मैरी कॉम गिर जाती हैं. वहीं स्काउट और अमन के बीच भी जमकर बहसबाजी होती है. पहले राउंड में लव गिल और रीति जीत जाते हैं. दूसरे राउंड में माही और उदिती जीतते हैं. आखिर में माही और उदिती टास्क जीतती हैं. माही और उदिती कैप्टेंसी की दो दावेदार बनती हैं. 

वहीं घर में इस हफ्ते सिर्फ 50 परसेंट ही राशन आता है.

ये भी पढे़ं- करीना कपूर के शो में दिखेंगी शाहिद कपूर की पत्नी मीरा, यूजर्स बोले- इस कोलैब का सोचा ही नहीं था





Source link

Related posts

अनफिट हैं सलमान खान! फिर क्यों उतारी शर्ट…60 की उम्र में दिखाई बॉडी? – salman khan shirtless at 60 age bigg boss 20 6 pack fitness trainer reaction tmova

बिग बॉस 20:रीति तिवारी के परिवार का एकम बावा पर बड़ा पलटवार, ‘सौतेले पिता’ के दावे पर भेजा कानूनी नोटिस – Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Family Denies Ekam Bawa Is Her Stepfather Issues Legal Notice

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टन गुल्लू को मिली बड़ी पावर, कुशल तंवर के हाथ में आई पांच कंटेस्टेंट्स की किस्मत