आईडब्ल्यूएमबज़ डॉट कॉम (IWMBuzz.com) का इंडिया वेब फेस्ट (India Web Fest) सीजन 8 सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। भारत के प्रमुख वार्षिक वेब एंटरटेनमेंट कॉन्क्लेव में शामिल इस आयोजन में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स, इंडस्ट्री लीडर्स और मीडिया एग्जीक्यूटिव्स एक मंच पर जुटे।
10 सितंबर 2026 को मुंबई के द वेस्टिन (The Westin), मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम को आईडब्ल्यूएमबज़ डॉट कॉम ने क्यूरेट और एग्जीक्यूट किया। सीजन 8 में मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े सीईओ (CEOs), सीएमओ (CMOs), सीओओ (COOs), डिजिटल कंटेंट प्रमुखों, कंटेंट क्रिएटर्स, कलाकारों, मार्केटर्स और मीडिया प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान वेब एंटरटेनमेंट के फ्यूचर (Future of Web Entertainment) से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें कंटेंट मोनेटाइजेशन (Monetization), ओटीटी सेंसरशिप (OTT Censorship), कंटेंट क्रिएशन में एआई (AI in Content Creation), स्टोरीटेलिंग (Storytelling), भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानियां और भारत में अनस्क्रिप्टेड फॉर्मेट (Unscripted Format) के बढ़ते चलन जैसे विषय शामिल रहे।
इंडिया वेब फेस्ट ने तेजी से बदल रही वेब इंडस्ट्री के बीच अलग-अलग क्षेत्रों के स्पीकर्स को अपने विचार साझा करने का मंच दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने क्रिएटिव और एंटरप्रेन्योरियल अनुभवों के जरिए डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों और नए अवसरों पर भी चर्चा की।
सीजन 8 में मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत के कई प्रमुख लोगों की मौजूदगी रही, जिन्होंने अपने अनुभव और विशेषज्ञता के जरिए वेब एंटरटेनमेंट के बदलते स्वरूप को समझने और उसके भविष्य पर विचार रखने में योगदान दिया।