जय भानुशाली ने लिया फैसला
इसके आगे माही विज ने लिखा, ‘बिग बॉस एक खेल है। माही से असहमत हों, उनके गेमप्ले पर सवाल उठाएं और उनके फैसलों को चुनौती दें, लेकिन इसमें उनके बच्चों, मदरहुड और निजी जिंदगी को लाना हद को पार करना है। एक पिता के रूप में, मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चे इस ट्रॉमा के साथ बड़े हो कि माही को नीचा दिखाने के लिए हर वाक्य में तारा का नाम इस्तेमाल किया जाता है। यह खेल सभी के लिए मनोरंजन हो सकता है, लेकिन हमारे लिए यह प्राइवेट हो गया है। मेरे बच्चों की शांति और मासूमियत हमेशा सबसे पहले आएगी। धन्यवाद, अलविदा बिग बॉस 20।’ जय को इस पोस्ट पर सेलेब्स का खुलकर सपोर्ट मिल रहा है। जय सोनी, आरती सिंह, गौहर खान, अमन गांधी, कनिका महेश्वरी समेत कई स्टार्स ने पोस्ट पर कमेंट किया है।