हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रोहित ‘वीकेंड का वार’ के दोनों एपिसोड होस्ट करेंगे या सिर्फ एक एपिसोड में नजर आएंगे।
‘सिंघम’, ‘सिम्बा’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके रोहित के लिए रियलिटी शो होस्ट करना नया नहीं है।
वह कई सीजन से स्टंट-आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ की मेजबानी कर रहे हैं। ऐसे में ‘बिग बॉस 20’ में उनकी मौजूदगी देखना दिलचस्प होगा।