स्काउट और लव की लड़ाई
अगले दिन कंटेस्टेंट्स नाचकर अपना दिन शुरू करते हैं और फिर कंटेस्टेंट्स को एक छोटा का टास्क मिलता है। इसे पूरा करके घरवालों के लिए राशन आ जाता है, जिसे कई कंटेस्टेंट चुरा लेते हैं, लेकिन शो में नया ड्रामा तब शुरू होता है जब स्काउट और लव का मस्ती मजाक शुरू होता है। स्काउट लव को बोल देते हैं, ‘तेरे पजामे में नाड़ा नहीं है।’ ये बात सुनकर गुल्लू और कनिका हैरान रह जाते हैं और काजी भड़क जाते हैं। इस वजह से स्काउट से लव नाराज हो जाती हैं।