बिहार: नाबालिग का डर्टी वीडियो बनाकर Instagram पर किया वायरल, परिवार बदनामी से परेशान, तीन पर केस – khagaria minor girl sexual abuse obscene video viral Instagram three youths Jamui lclar


बिहार के खगड़िया जिले में 17 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ यौनशोषण और इसके विरोध पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है. मामला बहादुरपुर थाना इलाके का है. आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले लड़की के साथ यौनशोषण किया. जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसका अश्लील और डर्टी वीडियो बना लिया गया. इसके बाद वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. पीड़िता की मां ने खगड़िया महिला थाना में आवेदन देकर तीन युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 45/26 दर्ज किया है.

पीड़िता की मां ने अपने आवेदन में तीन युवकों पर अपनी बेटी के साथ यौनशोषण करने का आरोप लगाया है. शिकायत के मुताबिक, लड़की ने जब इस घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद एक युवक ने लड़की का डर्टी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो के साथ लड़की का नाम और पता भी सार्वजनिक किए जाने का आरोप है. परिजनों का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद परिवार को सार्वजनिक रूप से बदनामी का सामना करना पड़ रहा है. घटना के बाद परिवार परेशान है.

महिला थाना में तीन युवकों पर केस

पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर खगड़िया महिला थाना में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस की ओर से लड़की का अस्पताल में मेडिकल जांच भी कराया गया है. सदर SDPO-1 सह सदर-2 अलौली के प्रभारी SDPO रमेश कुमार ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ महिला थाना में केस दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में लड़की की मेडिकल जांच भी कराई गई है.

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान लड़की और उसकी मां के बयान में विरोधाभास सामने आया है. इसी वजह से लड़की का बयान दोबारा लिया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. SDPO रमेश कुमार ने बताया कि मामला यौनशोषण के साथ अश्लील वीडियो वायरल करने से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कई महीने से प्रेम प्रसंग का भी दावा

हालांकि, इस मामले में सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि एक आरोपी युवक के साथ लड़की का पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस फिलहाल लड़की और उसकी मां के बयानों में सामने आए विरोधाभास को भी जांच का हिस्सा बना रही है. फिलहाल महिला थाना में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज है. लड़की की मेडिकल जांच कराई जा चुकी है और उसका बयान दोबारा लिया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

जमुई कांड के बाद चर्चा में आईं एडीजी कौन?:क्या है उनका पूरा नाम, सीआरपीएफ से बिहार गृह विभाग तक ऐसा रहा सफर – Jamui Viral Video Case: Who Is Bihar Adg Law And Order Suhita Anupam? Know Her Career And Professional Journey

संभल: राधा-कृष्ण के भजनों पर झूम उठीं यूपी की मंत्री, हाथ पकड़कर मंच पर किया डांस, वीडियो वायरल – UP Minister Gulab Devi Dances With Radha Krishna Artists At Sambhal Event Video Goes Viral lclam

Jamui Viral Video Case: जमुई कांड पर आया बड़ा अपडेट | Samrat Chaudhary | Bihar | Jamui Viral Video Case: जमुई कांड पर आया बड़ा अपडेट | Samrat Chaudhary