बिग बॉस 20:’किसी के कैरेक्टर…’, आसिफ खान संग लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर उठे सवाल, पत्नी ने कह दी यह बात – Bigg Boss 20 Aasif Khan Wife Zeba React After His Cosy Hug Video Viral With Love Gill


आसिफ खान
– फोटो : इंस्टाग्राम @aasifkhan_1

क्या बोलीं आसिफ की पत्नी जेबा?
आसिफ की पत्नी ने अभिनेता के कैरेक्टर और ‘बिग बॉस 20’ की कंटेस्टेंट लव गिल के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर हो रही चर्चा के बीच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। जेबा ने लिखा, ‘आसिफ की पत्नी होने के नाते, मुझे लगता है कि यह बात एक बार दिल से और साफ-साफ कहनी चाहिए। जो लोग उनके बारे में अलग तरह की बातें फैला रहे हैं। मैं खास तौर पर शो के कुछ पलों और उनकी वजह से हमारी शादी पर उठ रहे सवालों के बारे में बात कर रही हूं। प्लीज, सोशल मीडिया पर चल रही कुछ क्लिप्स के बजाय 24*7 लाइव फ़ीड देखें।’

पोस्ट में आगे लिखा, ‘आप देखेंगे कि वह मेरे, हमारी जिंदगी और हमारे रिश्ते के बारे में कितनी बार बात करते हैं। आप उस पति को और बेहतर ढंग से जान पाएंगे जिसे मैं जानती हूं। कुछ सेकंड की क्लिप्स में वह सब नहीं दिख सकता। हमारा रिश्ता मजबूत है, हमारी समझ गहरी है और यहां कुछ भी समझाने या सही साबित करने की जरूरत नहीं है। अंदर हर कोई अपना गेम खेल रहा है। उन्हें खेलने दें। लेकिन प्लीज, इस गेम के आधार पर किसी के कैरेक्टर या शादी के बारे में कोई राय न बनाएं। इसलिए जो लोग भी देख रहे हैं वह आसिफ को देखें, उनके सफर को देखें, उस इंसान को खुद समझें और वह असल में जैसे हैं, वैसे ही उन्हें सपोर्ट करें। कुछ क्लिप्स से कहानी तो बन सकती है, लेकिन वे सच को बदल नहीं सकतीं।’

क्या था आसिफ और लव का वायरल वीडियो
बता दें कि जेबा का यह बयान आसिफ और लव के सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद आया है। ऑनलाइन सामने आ रही क्लिप में लव, आसिफ को दिलासा देने के लिए उन्हें गले लगाती है। इसके बाद लव ने एक्टर से उन्हें भी कसकर गले लगाने के लिए कहती हैं। एक दूसरी क्लिप में लव, आसिफ के पैरों बैठे हुए नजर आई थीं। 

इन वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इस पर रिएक्ट किया था। किसी ने आसिफ पर सवाल उठाए, तो किसी ने लव पर आरोप लगाया कि वह शहनाज गिल की नकल करने की कोशिश कर रही हैं।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20 : किससे बात कर रहा है, तेरे बाप की नौकर हूं क्या?… काजी तौकीर पर फूटा रीति तिवारी का गुस्सा, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

Bigg Boss 20: Love Gill संग Asif Khan की नजदीकियों पर पत्नी Zeba का जवाब

Bigg Boss 20 फेम काजी तौकीर की फैन हुईं गौहर खान, वीडियो शेयर कर कहा- लोग जलते हैं… – bigg-boss-20-fame-kazi-tauqeer-wins-gauahar-khan-s-support