Last Updated:
Bilaspur News: बिलासपुर में सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक हाथ में सिगरेट और दूसरे हाथ में चाकू लिए नजर आ रही है. वीडियो के दोबारा वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं. वीडियो की वेरिफिकेशन और युवती की पहचान की पुष्टि अभी बाकी है. फिलहाल, पुलिस जांच चल रही है.
bilaspur video viral (pic credit-news18)
Bilaspur Girl Knife Video Viral: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवती के एक हाथ में सिगरेट और दूसरे हाथ में चाकू नजर आ रही है. वहीं, वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी का है. इसमें युवती बेखौफ अंदाज में चाकू लहराती दिखाई दे रही है. वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने चिंता जताई है. उनका कहना है कि इस तरह हथियार के साथ वीडियो बनाना और उसे सोशल मीडिया पर डालना गलत मैसेज देता है, खासकर युवाओं के बीच तो बहुत ही गलत संदेश देता है.
दोबारा वायरल हुआ वीडियो
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है. अब इसके दोबारा वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं. लोग पूछ रहे हैं कि जब वीडियो पहले ही सामने आ चुका था, तो अब तक क्या कदम उठाए गए. फिलहाल, वायरल वीडियो का सच की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है. यह भी साफ नहीं है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया. युवती की पहचान की भी पुष्टि नहीं हुई है.
पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की संभावना
बताया जा रहा है कि पुलिस वीडियो को लेकर जानकारी जुटा रही है. वीडियो की सच्चाई और युवती की पहचान सामने आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की संभावना है. सार्वजनिक रूप से हथियार लहराना कानून की नजर में गंभीर मामला माना जाता है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी. लोगों से भी अपील है कि वे बिना पुष्टि के वीडियो को आगे शेयर न करें.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…
और पढ़ें