सोमवार को मुंबई इनकम टैक्स विभाग ने बॉलीवुड से जुड़े कई ठिकानों पर अचानक कार्रवाई शुरू की। इसके तहत विभाग ने कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और फिल्मी हस्तियों के ठिकानों पर जांच शुरू कर दी। मामले में रकुलप्रीत सिंह और वासु भगनानी समेत कई नाम रडार पर बताए जा रहे हैं। बता दें कि अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, वाशु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी की पत्नी हैं।
इंडस्ट्री में बढ़ी हलचल
इस रेड के जरिए विभाग फिल्मों के नाम पर विदेशों में पैसा भेजने के आरोपों की पड़ताल कर रहा है। जानकारी है कि टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के संदेह में भी यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल बढ़ गई है।