बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- ‘राक्षसराज’


बिहार के बेगूसराय से अब हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक युवती के साथ होटल में ना सिर्फ मारपीट की गई बल्कि हथियार के बल पर रेप किया गया और अश्लील वीडियो भी बनाया गया. पूरी घटना 27 सितंबर की सुबह की है. मामला अब सामने आया है. बीते सोमवार (28 सितंबर, 2026) की देर शाम पीड़िता ने नगर थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. 

आवेदन में युवती ने हथियार के बल पर रेप, अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करने का आरोप लगाया है. उसने जान से मारने की कोशिश की बात भी लिखी है. एफआईआर दर्ज करते हुए इस मामले में जांच शुरू हो गई है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस की ओर जारी बयान के अनुसार, 27 सितंबर की सुबह करीब 7.30 बजे पीड़िता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से ऋण की वसूली के लिए निकली थी. रास्ते में पड़ोसी विक्रम सहनी मिला. उसने झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठाया और अलका सिनेमा के पास ले गया. यहां पहले से रोहित कुमार नाम का युवक था. पीड़िता को बातचीत के बहाने ये लोग एक होटल ले गए. इसके बाद दरवाजा बंद कर और चाकू का भय दिखाकर रेप कर वीडियो बना लिया. उसके साथ मारपीट भी की गई. घटना का वीडियो सामने आया है.

पीड़िता किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी. पुलिस घटनास्थल जाकर मामले की जांच कर चुकी है. एफएसएल की टीम भी मौके से साक्ष्य जुटा रही है. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

बाइक पर बैठाने वाला युवक पीड़िता के गांव का ही बताया जा रहा है. घटना नगर थाना क्षेत्र की है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें- चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, ‘मुझे लगता है…’

तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला

इस मामले में तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बेगूसराय में एक युवती के साथ दुष्कर्म, मारपीट और शोषण कि ऐसी जघन्य घटना हुई है जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता. सूबे में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. चहुंओर असुरक्षा, अन्याय और अत्याचार का माहौल है क्योंकि बिहार में अब हैवानों, शैतानों और राक्षसों का राज है.

उन्होंने कहा कि जाति विशेषज्ञ आपराधिक चरित्र के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इसका खामियाजा आम बिहारियों को भुगतना पड़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन बेटियों की चीख-चीत्कार सुनकर इसलिए मौन हैं ताकि चुनावों में बिहार आकर फिर से जंगलराज का रोना रो सकें. 

यह भी पढ़ें- Exclusive: ‘बिहार में जाति हट जाए तो…’, BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान



Source link

Related posts

थप्पड़ पे थप्पड़… फिर एक-दूसरे के बाल नोचने लगे महिला और ऑटो ड्राइवर, किराए को लेकर सड़क पर मचा बवाल, देखें वीडियो

Helicopter Emergency Landing | Viral news

South Korea Viral Fish: समंदर से आई शार्क नहर में गिरते ही बनी स्टार फिश दौड़-दौड़कर देखने पहुंच रहे लोग