Home Box Officeबॉक्स ऑफिस:रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों; विदेशों में भी फिल्म का क्रेज – Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Film Crosses 40 Crore Worldwide Before Release

बॉक्स ऑफिस:रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों; विदेशों में भी फिल्म का क्रेज – Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Film Crosses 40 Crore Worldwide Before Release

by BollywoodNewsAndMovie


Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Film Crosses 40 Crore Worldwide Before Release

रामायण
– फोटो : यूट्यूब

विस्तार

फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज में अभी पांच दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी कमाई का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। फैंस में भी फिल्म की जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। जानिए फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर ली है। 


शनिवार को कमाए इतने करोड़ 

शनिवार तक भारत में फिल्म के स्क्रीन्स की संख्या बढ़कर करीब 2,500 हो गई। 31 अक्तूबर की दोपहर तक फिल्म ने भारत में एडवांस बुकिंग से 16.5 करोड़ रुपये कमा लिए थे। वहीं, अब तक तीन लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।

कन्नड़ भाषा में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले इस भाषा में फिल्म के कुछ ही शो थे, लेकिन अब यह करीब 150 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है। कन्नड़ वर्जन से फिल्म की कुल घरेलू एडवांस बुकिंग में 13 फीसदी का योगदान आया है। वहीं, तेलुगु और तमिल वर्जन की बुकिंग भी धीरे-धीरे शुरू हो रही है। उम्मीद है कि सोमवार तक इन भाषाओं के सभी शो उपलब्ध हो जाएंगे।



Source link

You may also like

Leave a Comment