बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर धाक जमाने आई Spider-Man Brand New Day, इन 5 प्लेटफॉर्म पर हुई स्ट्रीम


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मार्वल स्टूडियोज की इस साल की पेशकश के तौर पर फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड स्टारर इस सुपरहीरो मूवी ने दुनियाभर के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा। 

अब स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे (Spider-Man Brand New Day) को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है, जिनमें 5 अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म शामिल हैं। आइए जानते हैं कि आपको ये मूवी ऑनलाइन कहां देखने को मिलेगी। 

ओटीटी पर आई स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे

बात की जाए स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे की ओटीटी रिलीज के बारे में तो मेकर्स ने इसमें एक बड़ा ट्विस्ट शामिल किया है। फिल्म को एक प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि कई अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेश किया गया है। जिसके तहत स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे मूवी को मंगलवार 6 अक्टूबर, 2026 को डिजिटल वीडियो-ऑन-डिमांड (VOD) के तौर पर ओटीटी पर रिलीज किया गया है और यह कई बड़े प्लेटफॉर्म पर रेंट फॉर्मेट में देखने के लिए उपलब्ध हैं। 

अगर आप स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे को फ्री में ऑनलाइन स्ट्रीम करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि टॉम हॉलैंड (Tom Holland) स्टारर ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर फ्री में देखने को मिलेगी, बशर्ते आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। इस तरह से स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे कुल मिलाकर पांच डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहेगी। 

भारत में बनाया कमाई का रिकॉर्ड

टॉम हॉलैंड की स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने भारत में कमाई के मामले में ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया है। इस मूवी ने इंडिया में ग्रॉस 582 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कारोबार किया है और इस मामले में इस फिल्म ने एवेंजर्स एंडगेम को भी पीछे छोड़ दिया है। जबकि वर्ल्डवाइड स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे का कलेक्शन 21 हजार करोड़ से ज्यादा का रहा है। 



Source link

Related posts

Drishyam 3 Box Office Day 6 Live Updates: बुधवार को भी ‘दृश्यम 3’ का जलवा, 1.30 बजे तक 219 करोड़ के हुई पार

Full List Of 2026 Blockbusters: अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस की झोली में गिर चुकी हैं कुल 15 ब्लॉकबस्टर फिल्में

Full List Of 2026 Blockbusters: अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस की झोली में गिर चुकी हैं कुल 15 ब्लॉकबस्टर फिल्में