Drishyam 3 Box Office Day 6 Live Updates: बुधवार को भी ‘दृश्यम 3’ का जलवा, 1.30 बजे तक 219 करोड़ के हुई पार


2 अक्टूबर को गांधी जयंति पर रिलीज हुई ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक बेहद शानदार परफॉर्म किया है और ये अब इंडियन बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सक्सेस स्टोरी बनने की राह पर है. ओपनिंग वीकेंड के दौरान इसने ज़बरदस्त कमाई की और वीकडेज में भी इसे सिनेमाघरों में खूब ऑडियंस मिल रही है. मंडे टेस्ट में धमाल मचाने के बाद मंगलवार को भी इसने धांसू कमाई की. चलिए यहां जानते हैं कि ये फिल्म रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को कितना कलेक्शन कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी कितनी है.

‘दृश्यम 3’ का 5 दिनों का कलेक्शन कितना रहा? 
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. वीकडेज में भी इसकी रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म के पांच दिनों के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘दृश्यम 3’ ने 62 करोड़ की कमाई के साथ अपना खाता खोला था.
  • दूसरे दिन इसने थोड़ी मंदी के साथ 53 करोड़ रुपये बटोरे
  • लेकिन तीसरे दिन इस फिल्म ने अपनी रफ्तार बढ़ाई और 61 करोड़ की कमाई कर डाली
  • वहीं चौथे दिन इस क्राइम थ्रिलर ने 21 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • जबकि पांचवें दिन सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इसने 19.50 करोड़ की कमाई की.
  • इसी के साथ इसकी भारत में दिनों की कुल नेट कमाई  217 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 260.40 करोड़ रुपये हुआ है. 

‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6ठा दिन (Drishyam 3 Box Office Collection Day 6 Live Updates)

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 6ठे दिन यानी मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक 2.32 करोड़ कमा लिए हैं.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 11% दर्ज की जा रही है.
  • वहीं फिल्म का फिलहाल 6 दिनों का नेट कलेक्शन 219.32 करोड़ रुपये हो गया है. 
‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 6 2.32 करोड़ (दोपहर 1.30 बजे तक का कलेक्शन)  11%
कुल कलेक्शन  219.32 करोड़  

नोट: फिल्म की 6ठे दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे. 

‘दृश्यम 3’ की 5 दिनों की वर्ल्डवाइड कमाई कितनी हुई? 
विदेशों में भी ‘दृश्यम 3’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. बता दें कि इसने रिलीज के 5वें दिन विदेशों में  9.50 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल ओवरसीज कमाई अब तक 81.50 करोड़ हो गई है. इसी के साथ इस फिल्म ने दुनिया भर में रिलीज के 5 दिनों में 341.90 करोड़ कमा डाले हैं.

‘दृश्यम 3’ के बारे में
बता दें कि ‘दृश्यम 3’ को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है फिल्म में अजय देवगन ने अपने विजय सलगांवकर के किरदार में कमबैक किया है. जबकि  तबू ने आईजी मीरा की भूमिका दोहराई है. वहीं श्रिया सरन, ईशिता दत्ता और रजत कपूर ने अपने किरदारों में कमबैक किया है. जयदीप अहलावत और प्रकाश राज फिल्म की स्टार कास्ट में नए चेहरे है. 



Source link

Related posts

Box Office: ‘हनुमान अंश’ के साथ 61वें दिन गड़बड़झाला! छठी मैया के आशीर्वाद से The Vvaan ने 12वें दिन मारी गुलाटी – hanuman ansh collection day 61 vs the vvaan box office day 12 neem karoli baba film is 2 95 crores away to beat border 2

Full List Of 2026 Blockbusters: अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस की झोली में गिर चुकी हैं कुल 15 ब्लॉकबस्टर फिल्में

बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर धाक जमाने आई Spider-Man Brand New Day, इन 5 प्लेटफॉर्म पर हुई स्ट्रीम