बॉक्स ऑफिस पर कमाई को तरसी अंजलि अरोड़ा की फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा, दो दिन में हुआ बुरा हाल – mahakavya shree ramayana katha anjali arora box office collection report tmovj


रामायण की गाथा ऐसी है जिसे हमने कई बार अपनी आंखों से देख लिया है. मगर आज भी इसपर फिल्में बन रही हैं. अभी 4000 करोड़ रुपये लगाकर नमित मल्होत्रा रामायण बना रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर-यश जैसे सितारे हैं. ये फिल्म तो अभी कुछ समय में दिवाली पर आ रही है. लेकिन इससे ठीक पहले एक और रामायण इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है, जिसे देखने फिलहाल कोई नहीं जा रहा है. 

अंजलि अरोड़ा का डेब्यू कैसा रहा?

कच्चा बादाम गाने पर रील बनाकर फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा को लेकर फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ बनाई गई, जिसमें वो मां सीता का रोल कर रही हैं. ये उनका मूवी डेब्यू है. इसे एक छत्तीसगढ़ के मेकर ने बनाया है. फिल्म के टीजर-ट्रेलर-पोस्टर पहले से ही ट्रोलिंग का शिकार बने हुए हैं. शुकवार 25 सितंबर को रिलीज के बाद इसके रिव्यू भी काफी बुरे नजर आए. पिक्चर के विजुअल्स पर सीधे सवाल उठाए गए. इसमें भर-भरकर AI का इस्तेमाल हुआ और खराब वर्ड ऑफ माउथ के चलते इसकी कमाई पर भी बुरा असर पड़ा है. 

पिंकविला की रिपोर्ट अनुसार अंजलि अरोड़ा वाली रामायण ने अपने पहले दिन मात्र 10 लाख रुपये नेट कमाए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर एक काफी खराब शुरुआत है. हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जंप दिखाई दिया, लेकिन वो भी कुछ खास नहीं था. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानी जाए तो शनिवार को फिल्म मात्र 24 लाख रुपये कमा पाई, और दो दिनों को मिलाकर इसका टोटल नेट कलेक्शन 34 लाख रुपये पहुंच चुका है. उम्मीद है कि फिल्म आज के दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 लाख रुपये तो कमा ही लेगी. 

कई सारी रिपोर्ट्स में अंजलि अरोड़ा वाली ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का बजट 5 करोड़ से लेकर 15-18 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है. इतने छोटे बजट की फिल्म का फिलहाल तो बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा आगाज हुआ है. फिल्म के रिव्यू बिल्कुल भी पॉजिटिव नहीं सामने आए हैं. इसके साथ हनुमान अंश जैसा चमत्कार होने की भी संभावना कम है, क्योंकि 40 दिन बाद रणबीर वाली रामायण रिलीज होने वाली है. अब देखना है कि ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ लाइफटाइम कितनी कमाई कर पाती है.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Mahakavya Shri Ramayan Katha Box Office Collection: कम बजट की रामायण कमाई के मामले में साबित हुई डिजास्टर, एक्टर ने बताया कितनी हुई कमाई | Mahakavya Shri Ramayan Katha Box Office proves to be disaster krk claims 23700 rupees collection

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ के फ्लॉप होने के थे ये 5 बड़े कारण, इसलिए नहीं मिली ऑडियंस, Bollywood Hindi News

Sep 2027 BO Report: इन 6 फिल्मों ने दी सितंबर में दस्तक, 1 फिल्म को छोड़, सबकी बजी बैंड, लेकिन गदगद हुआ बॉक्स ऑफिस