एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दर्द और प्यार का एहसास लेकर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। वह श्रीलीला (Sreeleela) के साथ पहली बार फिल्म कर रहे हैं जिसकी रिलीज डेट भी आखिरकार सामने आ गई है।
कार्तिक आर्यन की फिल्म की चर्चा पिछले एक साल से हो रही है। इस फिल्म को ‘आशिकी 3’ बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इसका टाइटल रिवील नहीं किया गया है। खैर, टाइटल भले ही सामने न आया हो, लेकिन रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है।
कब रिलीज होगी कार्तिक की फिल्म?
अनुराग बासु के निर्देशन में बन रही कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की रोमांटिक ड्रामा इस साल सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देगी। यह फिल्म 30 अप्रैल 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसी महीने प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की फिल्म वाराणसी भी रिलीज हो रही है, लेकिन इसकी तारीख 7 अप्रैल है। अभी तक फिल्म का टाइटल रिवील नहीं किया गया है।
कार्तिक-श्रीलीला के लुक को मिली थी प्रशंसा
अनुराग बासु फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, वहीं भूषण कुमार ने फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। पहली बार बड़े पर्दे पर कार्तिक और श्रीलीला साथ में काम कर रहे हैं। पिछले साल एक छोटे से क्लिप में अभिनेता का लुक भी रिवील किया गया था। साथ ही 2025 में कार्तिक और श्रीलीला का पहला लुक भी सामने आया था, तब इसे दर्शकों से खूब प्यार मिला था।
कार्तिक आर्यन की नागजिला पर क्या है अपडेट?
कार्तिक आर्यन की रोमांटिक ड्रामा से पहले उनकी एक और फिल्म नागजिला (Naagzilla) रिलीज होने वाली है। यह फिल्म पहले इसी साल अगस्त के महीने में बड़े पर्दे पर आने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को 12 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। दो महीने के भीतर उनकी दो मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होंगी। अब देखते हैं कि कौन सी फिल्म सफल रहती है।