Jailer 2 Box Office Collection Day 1: रजनीकांत की फिल्म ने किया 30 करोड़ का आंकड़ा पार, क्या इन फिल्मों को दे पाएगी मात?


‘जेलर 2’ (Poster)

हैदराबाद: रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ आज, 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक रही है. नेल्सन दिलीपकुमार की निर्देशित यह फिल्म एक एक्शन कॉमेडी है और 2023 में रिलीज ‘जेलर’ की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी है, जो भारत और दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. प्रीक्वल की तरह सीक्वल को भी दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. सकारात्मक प्रतिक्रियाओ की वजह से फिल्म स्ट्रॉन्ग ओपनिंग करने के लिए तैयार है.

‘जेलर 2’ को लेकर जिस बात ने उत्साह बढ़ा दिया है, वह है कलाकारों की टोली. एस जे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजरामुडु, विद्या बालन, अन्ना राजन और जतिन सरना जैसे नाम फिल्म से जुड़े हुए हैं, जिससे सीक्वल को दर्शकों से काफी प्यार मिला है. हालांकि, ‘जेलर 2’ के बारे में सबसे बड़ी चर्चा ऋतिक रोशन के कैमियो को लेकर हो रही है. यह भगवान दादा के बाद रजनीकांत के साथ उनके स्क्रीन रियूनियन को दर्शाता है. बता दें, भगवान दादा (1986) में ऋतिक एक बाल कलाकार के रूप में दिखाई दिए थे. दिलचस्प बात यह है कि ‘जेलर 2’ को दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिलने की उम्मीद है.

‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

सैकनिल्क के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने अपनी रिलीज से पहले जबरदस्त एडवांस बुकिंग की, ब्लॉक सीटों सहित 17,615 शो के लिए इसने 19.60 लाख टिकटों से 41.48 करोड़ रुपये की कमाई की. बिना ब्लॉक सीटों के कलेक्शन 37.60 करोड़ रुपये रहा.

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने गुरुवार, शाम 4 बजे तक भारत में 9,701 से 29.39 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कलेक्शन किया है. इसमें सबसे ज्यादा योगदान तमिल बेल्ट का रहा है. तमिल में इसने 22.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, तेलुगु और हिंदी से इसने क्रमशः 4.82 करोड़ रुपये और 1.56 करोड़ रुपये कमाए हैं.

‘जेलर’ की सफलता के बाद सीक्वल से उम्मीदें काफी अधिक हैं. प्रीक्वल ने दुनिया भर में लगभग 604.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ‘जेलर 2’ के पहले दिन दुनिया भर में लगभग 125 करोड़ रुपये की कमाई करने की उम्मीद है, हालांकि इसकी अंतिम शुरुआती संख्या थिएटर की व्यस्तता और स्पॉट बुकिंग पर निर्भर करेगी. वीकेंड और सप्ताह के दिनों में फिल्म का प्रदर्शन यह संकेत देगा कि यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी गति बरकरार रख पाती है या नहीं.

टूटेगा इन फिल्मों का रिकॉर्ड्स?

‘जेलर 2’ ओपनिंग डे पर 50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार करने के लिए तैयार है. कॉलीवुड की सिर्फ तीन फिल्मों ने ही यह आंकड़ा पार किया है – विजय की लियो (65 करोड़ रुपये), रजनीकांत की कुली (65 करोड़ रुपये) और 2.0 (60 करोड़ रुपये). ‘जेलर 2’ इन फिल्मों के कलेक्शन के आंकड़े के पार कर पाएगी या नहीं, ये तो कलेक्शन के फाइनल रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा. लेकिन बीस्ट (49 करोड़ रुपये), गोट (44 करोड़ रुपये), जन नायकन (43 करोड़ रुपये) और विक्रम (32 करोड़ रुपये) जैसी कुछ हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ने की संभावना है.

‘जेलर 2’ के बारे में
‘जेलर 2’ को सेंसर बोर्ड से यू/ए 16+ सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म का रनटाइम लगभग 165 मिनट है. नेल्सन दिलीपकुमार की निर्देशित और लिखित इस फिल्म में रजनीकांत अहम भूमिका में हैं. उन्होंने इस फिल्म में टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका निभाई है, जो एक रिटायर्ड ‘जेलर’ है. सन पिक्चर्स के तहत कलानिधि मारन की निर्मित सीक्वल में अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर है. कलाकारों में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मोहनलाल और शिव राजकुमार के साथ-साथ विद्या बालन, एस जे सूर्या, सूरज वेंजारामुडु और मिथुन चक्रवर्ती शामिल हैं.



Source link

Related posts

बॉक्स ऑफिस पर फिर तेज हुई फिल्म ‘द वन’ की रफ्तार, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने 17वें दिन की शानदार कमाई

बॉक्स ऑफिस:’जेलर 2′ की धमाकेदार शुरुआत, पिछली फिल्मों के मुकाबले कैसा रहा पहला दिन; जानें कलेक्शन – Jailer 2 Opens Strongly How Does It Compare To Rajnikanth Previous Movies Know Box Office Collection

‘जेलर 2’ ने ओपनिंग डे पर तोड़े रिकॉर्ड, ‘इरुमुडी’ समेत 13 फिल्मों को पछाड़ा